फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Accident: BJP booth president Died in road accident

Jalaun Accident: सड़क हादसे में भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, एक घायल

Thu, 13 Apr 2023 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Apr 2023 01:03 PM IST
विज्ञापन
Jalaun Accident: BJP booth president Died in road accident
शैलेंद्र दीक्षित उर्फ नीलू महाराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह 10:30 बजे भदौरिया होटल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस घटना में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौके पर मौत हो गई, वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कालपी कस्बे के मोहल्ला रामगंज निवासी शैलेंद्र दीक्षित उर्फ नीलू महाराज (45) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और उनके साथी अभिजीत सिंह (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हाईवे से निकल रहे राहगीरों ने सड़क पर पड़े खून में लथपथ दोनों लोगों को रोड से अलग किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उरई भेजा, जहां रास्ते में नीलू महाराज की मौत हो गई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के रामगंज निवासी नीलू दीक्षित व अभिजीत सिंह सांगा किसी काम से उरई गए थे।
विज्ञापन


वापस कालपी की तरफ जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों लोग रोड पर गिर पड़े। नीलू दीक्षित के सिर में गंभीर चोट आई। नीलू हेलमेट नहीं लगाए थे। मौत की खबर जैसे ही कालपी में पहुंची तो लोगों का हुजूम उरई की तरफ दौड़ पड़ा। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नीलू महाराज किसी नेता से उरई मिलने गए थे। बताया जा रहा है कि नीलू महाराज सभासद के प्रबल दावेदार थे। मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची दो बच्चों श्रेया, यीशु व पत्नी बंदना का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed