फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: A short circuit sparked a fire, reducing household goods worth lakhs to ashes

Jalaun: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से लगी आग, लाखों की गृहस्थी राख

Tue, 03 Mar 2026 09:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 03 Mar 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: A short circuit sparked a fire, reducing household goods worth lakhs to ashes
आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला
आटा क्षेत्र के परासन ग्राम पंचायत के मजरा भडरा डेरा गांव में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग ने दो किसानों की वर्षों की कमाई पल भर में राख कर दी। घटना के समय दोनों किसान अपने खेतों में फसल की कटाई-मड़ाई में व्यस्त थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अचानक गांव की ओर आग की लपटें उठती देखीं तो हड़कंप मच गया। तत्काल गृहस्वामियों को इसकी सूचना दी गई और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। आग सबसे पहले किसान जगदीश के कच्चे मकान में लगी थी। बताया जा रहा है कि घरेलू बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली थी। देखते-ही-देखते जगदीश का पूरा मकान आग की लपटों में घिर गया। आग से घर में रखे सोने-चांदी के जेवर जल गए। एक माह पूर्व बेची गई बकरियों के 90 हजार रुपये भी राख हो गए। मजदूरी से जुटाए गए करीब 10 हजार रुपये समेत लगभग एक लाख रुपये की नकदी भी नष्ट हो गई।
विज्ञापन


जगदीश के परिवार पर संकट
दो क्विंटल गेहूं व चना दाल सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। जगदीश के बेटे विपिन ने बताया कि आग के बाद घर में खाने तक के लिए कुछ नहीं बचा है। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और मदद की आस लगाए हुए है। यह आग जगदीश के परिवार के लिए एक बड़ा संकट लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी भी प्रभावित, ग्रामीणों ने बुझाई आग
आग की चपेट में पड़ोसी धनीराम का कच्चा मकान भी आ गया। वहां बंधी दो बकरियां झुलस गईं, जिनका उपचार कराया जा रहा है। धनीराम का कुछ घरेलू सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने हैंडपंप, कुएं और सबमर्सिबल के पानी से कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेखपाल मंगल सिंह ने बताया कि क्षति का सर्वे कर पीड़ितों को सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed