फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: 13 Vehicles Seized for Illegal Mining and Overloading; Administration Conducts Overnight Operation

Jalaun: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर 13 वाहन सीज, प्रशासन ने रातभर चलाया अभियान

Sat, 09 May 2026 10:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 09 May 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: 13 Vehicles Seized for Illegal Mining and Overloading; Administration Conducts Overnight Operation
ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की - फोटो : अमर उजाला

उरई जिले में अवैध मिट्टी और मौरंग खनन के साथ ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार रात कार्रवाई की। अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए अभियान में 13 वाहनों को पकड़कर सीज किया गया। इनमें अवैध मिट्टी खनन में लगे पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी के अलावा मौरंग व गिट्टी से लदे सात ओवरलोड ट्रक शामिल हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की सख्ती से खनन माफियाओं और ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। नवनियुक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन रिंकू सिंह को शुक्रवार रात प्रतापपुरा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने तत्काल मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी पकड़ी गई। सभी वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कोतवाली जालौन में निरुद्ध कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार, खनिज विभाग के उमेश कुमार और पुलिस टीम मौजूद रही। उधर, कालपी क्षेत्र में एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। रात से सुबह तक चले चेकिंग अभियान में मौरंग से लदे छह ओवरलोड ट्रक और गिट्टी से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। सभी वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई से परिवहन विभाग को करीब नौ लाख रुपये से अधिक प्रशमन शुल्क मिलने का अनुमान है। वहीं, खनिज विभाग के अनुसार करीब 10 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसके अलावा वाणिज्य कर विभाग को भी राजस्व मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed