{"_id":"68cc682dde8d4250aa045dbe","slug":"jal-nigam-embezzled-rs-40-lakh-from-metro-and-did-not-even-supervise-it-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1271311-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेट्रो से 40 लाख लेकर डकार गया जल निगम, सुपरविजन तक नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेट्रो से 40 लाख लेकर डकार गया जल निगम, सुपरविजन तक नहीं किया
विज्ञापन
कानपुर। जल निगम मेट्रो से 40 लाख रुपये सुपरविजन चार्ज लेकर डकार गया और आंखें बंद कर उन्हें एनओसी दे दीं। उनके अभियंताओं ने मेट्रो निर्माण स्थलों पर कार्य के दौरान निगरानी भी नहीं की। अमर उजाला में इससे संबंधित मामले उजागर होने पर गुरुवार को महापौर ने जल निगम और जलकल विभाग की संयुक्त बैठक बुलाई।
नगर निगम समिति कक्ष में हुई बैठक में महापौर प्रमिला पांडेय ने जल निगम अफसरों से कहा कि मेट्रो को काम करने के लिए एनओसी आप दे रहे हैं और जनता मुझे दोष दे रही है। अधिकारी न तो काम देखने जाते हैं और न ही सही ढंग से काम कराते हैं। चाहे रावतपुर में जलभराव का मामला हो या गोविंदनगर, परमपुरवा क्षेत्र में आठ महीने से जलभराव से जूझ रही जनता की समस्या हो।
जल निगम (नगरीय) के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि जल निगम ने पांच स्थानों चुन्नीगंज, मकराबटगंज, ट्रांसपोर्टनगर, जूही हमीरपुर रोड और बड़ा चौराहा के लिए एनओसी जारी की है। जल निगम को 40 लाख सुपरविजन चार्ज मिला है। काम मेट्रो वाले करा रहे हैं। जल निगम ने सिर्फ एनओसी दी है।
विज्ञापन
जलकल विभाग के जीएम एके त्रिपाठी ने बताया कि लाइनें कहां-कहां डायवर्ट हुई हैं इसकी जानकारी नहीं दी। जूही में मेट्रो ने गहरी सीवर लाइन का लेवल ऊंचा-नीचा कर दिया। सात फीट ऊपर सीवर लाइन डाल दी जिसके कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और महीनों से गोविंदनगर, परमपुरवा में जलभराव हो रहा है। महापौर ने जल निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्होंने जो एनओसी मेट्रो को जारी की हैं उसके हिसाब से कार्य किया है अथवा नहीं? इसका निरीक्षण कर बताएं। फोटो, वीडियो भी उपलब्ध कराएं। डॉट नालों में भी किए गए कार्यों की भी जानकारी दें।
बैठक में नगर निगम के मुख्य अभियंता (सिविल) एसएफए जैदी ने बताया कि विजयनगर में जल निगम ने कार्य कराते समय ड्रेनेज सिस्टम ही खत्म कर दिया जिसके कारण जलभराव हो रहा है। महापौर ने जल निगम से इसे तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। जल निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विजयनगर में सड़क मरम्मत में लापरवाही पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया है। बैराज से सिटी और साउथ तक मुख्य पाइपलाइन बिछाने का कार्य आगामी अक्तूबर माह में पूरा होना था लेकिन बरसात के कारण पूरा नहीं हो पाएगा।
बैठक में जल निगम अफसरों से कहा गया कि बिछाई गई पाइपलाइनों की टेस्टिंग कराएं। संबंधित पार्षदों को जानकारी दें और जब तक कार्य पूर्ण न हो तब तक ठेकेदारों को भुगतान न करें। जल निगम ग्रामीण के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित चक ने बताया कि अंबा नर्सिंग होम, सिविल लाइंस में सीवर भराव की समस्या दूर करने के लिए चार बार टेंडर जारी हो चुके हैं पर कोई टेंडर नहीं आया। बैठक में जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण यादव, तूलिका प्रसाद, जलकल विभाग के सभी जोन के अधिशासी अभियंता शामिल रहे।