फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jajmau tannery will now run on a 15-day roster in kanpur

कानपुर: जाजमऊ की टेनरियां अब 15-15 दिन के रोस्टर पर चलेंगी

Thu, 04 Jun 2020 09:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jun 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
Jajmau tannery will now run on a 15-day roster in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ की टेनरियों के खुलते ही फिर से बंदी का नोटिस जारी कर दिया गया है। अब अगले आदेश तक टेनरियां 15-15 दिनों के रोस्टर के हिसाब से संचालित की जाएंगी। बुधवार को ये आदेश डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जारी किए।
विज्ञापन


आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है। चौथे लॉकडाउन की समाप्ति के तुरंत बाद जाजमऊ की सभी टेनरियों खोलने के आदेश दिए गए थे। इससे अचानक ट्रीटमेंट प्लांट ओवरफ्लो होने लगा था।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट जब डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल टेनरियों को 15-15 दिनों के रोस्टर के हिसाब से चलाने का फैसला लिया। बुधवार को जारी फैसले में कहा गया कि पहले 15 दिन पंपिंग स्टेशन एक और पंपिंग स्टेशन तीन से जुड़ी टेनरियां चलेंगी। इसके बाद अगले 15 दिनों तक पंपिंग स्टेशन दो और पंपिंग स्टेशन 4 से जुड़ी टेनरियां चलेंगीं। ये सिलसिला अगला आदेश आने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एसबी फ्रैंकलिन ने बताया कि गंगा में किसी भी तरह का प्रदूषित पानी या प्रदूषित तत्व न जाने पाए इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कराने के लिए  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी गठित कर दी गई है जो जाजमऊ में लगातार मॉनीटरिंग करेगी।  

इस तरह होगा संचालन
पंपिंग स्टेशन एक और पंपिंग स्टेशन तीन से जुड़ी टेनरियां पहले 15 दिन संचालित की जाएंगी। पंपिंग स्टेशन एक से 28 और पंपिंग स्टेशन तीन से 95  टेनरियां जुड़ीं हैं। इस तरह पहले 15 दिनों तक जाजमऊ की कुल 123 टेनरियां संचालित करने का आदेश जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है।

ये सभी टेनरियां वाजिदपुर और छबीले पुरवा में हैं। इसके बाद पंपिंग स्टेशन नंबर दो और पंपिंग स्टेशन नंबर चार से जुड़ी टेनरियों को संचालित किया जाएगा। पंपिंग स्टेशन दो से 115 और चार से 18 टेनरियां जुड़ीं हैं। इस तरह 143 टेनरियां दूसरे चरण में खोली जाएंगी। ये सभी टेनरियां शीतला बाजार और बुढ़िया नाला क्षेत्र में स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed