{"_id":"68c1e9e7f7f9ab6ad904589c","slug":"jai-narayan-vidya-mandir-teams-won-titles-in-two-categories-in-basketball-kanpur-news-c-362-1-ka11006-130947-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बास्केटबॉल में जय नारायण विद्या मंदिर की टीमों ने दो वर्गों में जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बास्केटबॉल में जय नारायण विद्या मंदिर की टीमों ने दो वर्गों में जीता खिताब
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जय नारायण विद्या मंदिर के खिलाड़ी।
- फोटो : आयोजक
कानपुर। 36वीं क्षेत्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शहर के जय नारायण विद्या मंदिर स्कूल की टीमों ने दो वर्गों में पहला स्थान पाया। आयोजन विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से सात से नौ सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीगंज लखनऊ में किया गया।
अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मैच में टीम ने प्रयागराज को हराया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल में लखनऊ को मात दी। कोच आशुतोष सत्यम झा और मैनेजर कंचन मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से छह बालिकाओं का चयन राजस्थान में 19 सितंबर से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
वहीं छह बालकों को 13 नवंबर से प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश टीम में स्थान मिला। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्र गुप्ता, प्रबंधक डॉ. सुनील मिश्र, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य डॉ. नमिता गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दीं।