फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jai Bajpai captured railway land's and Settle their people

विकास दुबे की हनक से जय बाजपेई ने रेलवे की जमीन पर अपनों को बसाकर किया मालामाल

Sun, 20 Sep 2020 03:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Jai Bajpai captured railway land's and Settle their people
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई ने रेलवे की सात संपत्तियों पर कब्जा कर महज दो संपत्तियों को बेचा है। बाकी पांच संपत्तियों पर उसने अपने दो रिश्तेदारों व परिचितों को बसाकर मालामाल कर दिया है। इसका खुलासा रेलवे की जांच में हुआ।
विज्ञापन


जांच अधिकारी 10 दिन में रिपोर्ट बनाकर अधिकारी को सौंपेंगे। इधर, अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने जय की पत्नी श्वेता को 50 लाख की मानहानि का नोटिस भेजा है। आरोप है कि जब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम उनका घर सीज कर रही थी तब श्वेता ने उन पर झूठे आरोप लगाकर अभद्र टिप्पणी भी की थी। 
विज्ञापन


सौरभ भदौरिया ने जय पर रेलवे की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रेलवे में शिकायत की थी। रेलवे ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि इनमें से दो संपत्तियों पर इमारत खड़ी कर जय ने बेची थी। इसके अलावा उसने पांच संपत्तियों पर अपने मिलने वालों को बसा दिया। जिसमें दो उसके रिश्तेदार थे। रेलवे की जांच पूरी होने के बाद उन संपत्तियों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed