{"_id":"5e5bc5c38ebc3ef3ae7067d0","slug":"jagadguru-rambhadracharya-statement-on-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले पीएम मोदी ने दिया आश्वासन, देश विरोधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले पीएम मोदी ने दिया आश्वासन, देश विरोधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी
Sun, 01 Mar 2020 07:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Mar 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीर्वाद लेकर आश्वस्त किया कि देश विरोधी शक्तियों पर कार्रवाई जारी रहेगी। चित्रकूट क्षेत्र के विकास में प्रकृति के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चित्रकूट से रवानगी के पूर्व मंच के पास जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मिलकर आशीर्वाद लिया। तीन मिनट तक सेफ हाउस में बातचीत के दौरान जगद्गुरु ने कहा कि देश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।
देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाए। जगद्गुरु के उत्तराधिकारी रामचंद्रदास महराज ने बताया कि जगदगुरु ने प्रधानमंत्री से कई मुद्दों पर बातचीत की। पीएम ने जगद्गुरु को आश्वस्त किया कि उनके बताए ही अनुसार क्षेत्र में काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
जगद्गुरु ने प्रधानमंत्री से दिव्यांग विश्वविद्यालय को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाने पर चर्चा की। 26 जुलाई को विवि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे पीएम ने स्वीकार किया। रामचंद्रदास ने प्रधानमंत्री का भरतकूप मंदिर के कूप के जल से अभिषेक कर कपूर की माला पहनाई।