{"_id":"57aa2b2e4f1c1bb661ee5930","slug":"iti-now-also-be-able-to-pass-out-higher-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आईटीआई पास आउट भी कर सकेंगे हायर स्टडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आईटीआई पास आउट भी कर सकेंगे हायर स्टडी
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medhawi Students Samman
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके स्टूडेंटों के पास भी अब हायर एजूकेशन पाने का मौका है। इसके लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) में इनरोल कराना होगा। फिर, परीक्षा पास करने पर आठवीं के बाद आईटीआई करने वाले स्टूडेंटों को दसवीं और 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले स्टूडेंटों को 12वीं की डिग्री दे दी जाएगी।
डीजीटी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल दीपांकर मलिक ने बताया कि अब इसके आधार पर वे हायर स्टडीज के लिए एडमिशन ले सकेंगे। इस संबंध में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (डीजीटी) और एनआईओएस ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस वर्ष से आईटीआई के प्रमाणपत्र को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समकक्ष मानने का शासनादेश भी जारी किया गया है। कक्षा आठ के बाद आईटीआई करने वाले स्टूडेंटों की डिग्री हाईस्कूल और 10वीं के बाद डिग्री लेने वाले स्टूडेंटों को इंटरमीडिएट के समकक्ष माना गया है। इसलिए इस साल से आईटीआई पास करने के बाद स्टूडेंट्स हायर एजूकेशन में दाखिला ले सकते हैं। अभी तक आईटीआई पास स्टूडेंटों को यह सुविधा प्राप्त नहीं थी। पास आउट स्टूडेंटों को एनआईओएस की पूरी परीक्षा पास नहीं करनी होगी। कुल परीक्षा में 60 प्रतिशत नंबर उन्हें आईटीआई की परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। बाकी के 40 नंबर के लिए उन्हें एनआईओएस की परीक्षा पास करनी होगी।