फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IT will investigate the black spots on the heritage building of Chandrashekhar Azad University of Agriculture and Technology

Kanpur News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की हेरिटेज इमारत के काले धब्बों की जांच करेगा आईआईटी

Sat, 12 Apr 2025 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
IT will investigate the black spots on the heritage building of Chandrashekhar Azad University of Agriculture and Technology
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की हेरिटेज इमारत में पड़ रहे काले धब्बों की जांच आईआईटी कानपुर करेगा। 132 साल पुरानी इस इमारत में जगह-जगह काले धब्बे पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग इसका पता लगाने और इसे रोकने की तैयारी करेगा। शासन की ओर से इसका बजट जारी किया गया है। इसके अलावा 12 प्रस्तावों पर शासन ने 36.33 करोड़ रुपये पास किए हैं। पहले चरण में अलग-अलग कार्यों के लिए 22.56 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य भवन 1893 के आसपास तैयार हुआ है। अब इसके हेरिटेज भवन में कई काले धब्बे पड़ गए हैं। पूरी बिल्डिंग के 20 फीसदी हिस्से में यह धब्बे है। इसे केमिकल के बिना साफ करने ओर इसके पीछे का कारण पता करने की योजना बना गई है। इसके लिए मिले बजट की मदद से विवि के हेरिटेज भवन को चमकाने की तैयारी है। इसके अलावा छात्रावास सहित अन्य स्थानों पर मरम्मत के कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य भवन के सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 15.91 करोड़ रुपये पास हुए हैं। पहले चरण में पांच करोड़ रुपये जारी भी हो गए हैं। विवि परिसर में छात्रावास के निर्माण के लिए 12.81 करोड़ रुपये पास हुए हैं, जिसमें 6.40 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। विवि कैंपस में सीसी रोड के निर्माण के लिए 6.31 करोड़ रुपये पास हुए हैं, जिसमें 3.50 करोड़ रुपये जारी हो गए हैं।

विवि के इटावा इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑन ग्रिड सोलर रूफ टाप पैनल की स्थापना के लिए 79.85 लाख रुपये पास हुए हैं। इसमें 30 लाख रुपये जारी भी हो गए हैं। मत्स्य कॉलेज इटावा में भी पैनल की स्थापना के लिए 20.21 लाख रुपये में पहली किस्त 10 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। विवि कैंपस के सभी विभाग व कार्यालय में विद्युत वायरिंग काफी जर्जर हो गई है। इसे ठीक करने के लिए शासन ने 2.94 करोड़ रुपये का बजट पास किया है, जिसमें एक करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।

विवि के सभागार कैलास भवन की कुर्सियों को बदलने के साथ अन्य मरम्मत के लिए 13.50 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है, जिसमें 80 लाख रुपये जारी किए गए हैं। विवि मुख्य परिसर में दो डीप ट्यूबवेल और एक जलाशय के लिए पास 2.02 करोड़ रुपये पास हुए हैं, जिसमें एक करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है।


इसी तरह, कृषि संग्रहालय की आरसीसी छत के लिए 42.86 लाख रुपये, ई-फाइलिंग के लिए 3.42 करोड़ रुपये, टि्श्यू कल्चर के लिए 1.65 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। ई-फाइलिंग की जिम्मेदारी यूपी डेस्को और टिश्यू कल्चर की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी गई है। अन्य सभी कार्य सीएंडडीएस संस्था कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed