फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IT sector handled the declining graph of placements, jobs rained in the department

रोजगार: आईटी सेक्टर ने संभाला प्लेसमेंट का लुढ़कता ग्राफ, विभाग में बरसीं नौकरियां 

Sat, 15 Jan 2022 04:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 15 Jan 2022 04:49 PM IST
सार

डगमगा रहे प्लेसमेंट के ग्राफ को आईटी सेक्टर ने संभाला है। तकनीकी शिक्षण संस्थानों के आईटी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में जमकर नौकरियां बरसी हैं। एचबीटीयू में पिछले 10 सालों में सर्वाधिक छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। आईआईटी ने अपने पैकेज का रिकॉर्ड ब्रेक किया है।

विज्ञापन
IT sector handled the declining graph of placements, jobs rained in the department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना काल में डगमगा रहे प्लेसमेंट के ग्राफ को आईटी सेक्टर ने संभाला है। तकनीकी शिक्षण संस्थानों के आईटी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में जमकर नौकरियां बरसी हैं। इस वजह से तकनीक संस्थानों में प्लेसमेंट का ग्राफ पिछले कई सालों की तुलना में इस साल बेहतर हुआ है।
विज्ञापन


एचबीटीयू में पिछले 10 सालों में सर्वाधिक छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है। आईआईटी ने अपने पैकेज का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। कोरोना काल में बीते दो सालों से शिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट की स्थिति काफी खराब रही है। इस बार इसमें काफी सुधार हुआ है। कुल नौकरियों की दो तिहाई फीसदी नौकरियां आईटी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को मिली हैं।
विज्ञापन


एचबीटीयू की प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अनीता यादव ने कहा कि संस्थान में पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड ब्रेक हुआ है। आईटी ब्रांच की अवंतिका सिंह परिहार को फ्लिपकार्ट में 32.50 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले साल अधिकतम पैकेज अधिक था, लेकिन औसत पैकेज इस बार का सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को पेटीएम, एयरटेल, जोश टेक, टीसीएस, फ्लिपकार्ट, आईबीएम, विप्रो, इंफोसिस जैसे कई कंपनियों ने नौकरियां ऑफर की हैं।

सॉफ्टवेयर डेवलपिंग में है अवंतिका की रुचि
एचबीटीयू में सर्वाधिक पैकेज पाने वाली अवंतिका टेक्निकल स्किल पर काम करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में पहले पेटीएम ने 16 लाख का पैकेज दिया था। इसके बाद फ्लिपकार्ट की ओर से आयोजित हैकाथॉन में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया था।

जवाहर नगर में रहने वाली अवंतिका के पिता मंगल सिंह स्माल आर्म्स फैक्टरी में कार्यरत और मां वंदना गृहिणी हैं। अवंतिका कहती हैं कि सॉफ्टवेयर डेवलपिंग में रुचि है, इसी क्षेत्र में काम करूंगी। 

सीएस और आईटी ब्रांच के 115 छात्रों को मिली नौकरी 
एचबीटीयू में सीएस और आईटी ब्रांच के 115 छात्रों को नौकरियां मिली हैं। बॉयोकेमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के एक भी छात्र को नौकरी नहीं मिली है।

सीएस में 80, आईटी में 35, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग में 33, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 41, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में 32, केमिकल इंजीनियरिंग में नौ, केमिस्ट्री में 46, प्लास्टिक इंजीनियरिंग में 11, ऑयल टेक्नोलॉजी में चार, पेंट टेक्नोलॉजी में 16, लेदर टेक्नोलॉजी में तीन, फूड टेक्नोलॉजी ब्रांच के 11 छात्रों को नौकरियां मिली हैं।


आईआईटी में सीएस के छात्र को दो करोड़ का पैकेज
आईआईटी में पहले चरण में हुए कैंपस प्लेसमेंट में सीएस के छात्र को दो करोड़ का पैकेज ऑफर हुआ था। 49 छात्रों को एक करोड़ से अधिक का पैकेज मिला। अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ था। ऑनलाइन चली प्लेसमेंट ड्राइव में ओला, माइक्रोसॉॅफ्ट, इंटेल, उबर, सैमसंग जैसी कंपनी आई थीं। प्लेसमेंट का दूसरा चरण जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed