IT Raid: इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के कानपुर, कन्नौज, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के 35 ठिकानों पर आयकर की जांच जारी
इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन अखिलेश यादव के करीबी है और हाल में उन्होंने समाजवादी इत्र लांच किया था। आज अखिलेश यादव कन्नौज में प्रेसवार्ता करने आ रहे थे उनके आने से पहले शुरू हुई कारवाई को लेकर हलचल बढ़ गई, पढ़ें 30 से अधिक जगह पर चल रही छापेमारी की पल-पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
वित्त मंत्री बोलीं- सही जगहों पर छापे मारे गए हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपी के कानपुर और उन्नाव में इत्र व्यवसायियों की संपत्तियों पर आयकर छापे के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सही जगहों पर छापे मारे गए हैं, क्या यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इन छापे से डरे और सहमे हुए हैं? एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन की संपत्ति पर आयकर छापे को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि कार्रवाई पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं। आयकर छापे में असंबंधित सामग्री सामने आ रही है।पंपी जैन के अलावा मालिक मियां के के बेटे फौजान के घर व कारखाने पर पड़े छापे
सपा एमएलसी पुष्पराज जैन की इत्र फैक्टरी पर छापेमारी
35 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन जीएसटी में कई बार ब्लैकलिस्ट हो चुका है। उस पर कर चोरी, ट्रक को पास कराने संबंधी तमाम आरोप लग चुके हैं। अब विभागीय अफसर उसके खिलाफ की गई कार्रवाई से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि कर चोरी के पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके। पुष्पराज उर्फ पंपी जैन के कानपुर, कन्नौज, हाथरस, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के 35 ठिकानों पर आयकर की जांच जारी। कर चोरी की आशंका पर यह कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी जुटा रही डीजीजीआई की टीम
डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस) अहमदाबाद की टीम ने 22 दिसंबर को तीनों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार, कंपाउंड, पान मसाला और ट्रांसपोर्ट का एक-दूसरे से सीधा संबंध है। इस कारोबार में सबसे ज्यादा कर चोरी की संभावना होती है।
इस मामले में भी बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी गई है। पीयूष के शहर स्थित आवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित आवास से 19 करोड़ रुपये मिले हैं। कोर्ट में पेश दस्तावेजों में पीयूष के बयानों के आधार पर डीजीजीआई ने इस धनराशि को टर्नओवर माना है।
पान मसाला कंपनी और ट्रांसपोर्टर से पीयूष के कारोबारी रिश्तों की जांच शुरू
उधर, इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित आवासों से मिली 197 करोड़ रुपये की नकदी को सीज कर डीजीजीआई ने शिखर पान मसाला के मालिक प्रदीप अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन से उसके कारोबारी रिश्तों की जांच शुरू कर दी है।सपा ने कहा- भाजपा की बौखलाहट साफ है
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी।
भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है,
जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!
— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) December 31, 2021
IT Raid: इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के कानपुर, कन्नौज, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के 35 ठिकानों पर आयकर की जांच जारी
इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन अखिलेश यादव के करीबी है और हाल में उन्होंने समाजवादी इत्र लांच किया था। आज अखिलेश यादव कन्नौज में प्रेसवार्ता करने आ रहे थे उनके आने से पहले शुरू हुई कारवाई को लेकर हलचल बढ़ गई।
एमएलसी पुष्पराज जैन की इत्र की फैक्टरी पर कार्रवाई
कानपुर के इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद अब पुष्पराज जैन की कस्बा हसायन में इत्र की फैक्टरी पर कई टीमों ने छापेमार कार्रवाई की। यह टीमें कई गाड़ियों में यहां आई और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। यह फैक्टरी पिछले कई साल से बंद थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.