फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is not easy to add or remove name from ration card

Kanpur News: आसान नहीं है राशन कार्ड से नाम कटवाना-जुड़वाना

Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
It is not easy to add or remove name from ration card
:जिला आपूर्ति अ​धिकारी कार्यालय में खड़े लोग।  - फोटो : :जिला आपूर्ति अ​धिकारी कार्यालय में खड़े लोग।
इटावा। पूर्ति विभाग में राशनकार्ड में नाम जुड़वाना व कटवाना आसान नहीं है। इस विभाग के कई उपभोक्ता आवेदन करने के बाद भी विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग तहसील व पूर्ति विभाग के दफ्तरों के चक्कर काटते नजर आते हैं, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ हासिल नहीं होता।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 2,90,838 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें 11,51,651 उपभोक्ता सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें से 10,11,688 पात्र गृहस्थी व 1,39,963 उपभोक्ता अंतोदय के शामिल हैं। जिला पूर्ति विभाग की ओर से अंत्योदय कार्ड धारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत इनको मुफ्त गेहूं, चावल आदि का आवंटन किया जाता है। कई परिवारों में बेटियों की शादी हो जाने के कारण उनके नाम कार्ड से काटे जाने व कुछ के बच्चे अलग हो जाने के कारण बेटों का कार्ड जारी करवाए जाने को विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विभाग न तो नाम काटने पर ध्यान दे रहा है और न ही नए कार्ड जारी करने की ओर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन



1-अड्डा पल्टू निवासी राजकुमारी ने बताया कि उनके बच्चों के नाम आधार कार्ड में जुड़ना है, कई बार विभाग के चक्कर लगाए, लेकिन समाधान नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभासद को भी शिकायती पत्र दिया है, शायद समाधान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



2- चकरनगर निवासी सुमन ने बताया कि वह बीते कई माह से राशन कार्ड बनवाने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहीं है। अधिकारियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन को जमा करवा लिया जाता है, लेकिन राशन कार्ड अभी तक नहीं बन सका है। कब तक बनेगा यह भी कोई नहीं बताता है।



विभाग के पास आने वाली शिकायतों का निस्तारण लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही सत्यापन का कार्य भी चल रहा है, इस दौरान अपात्र मिलने पर उनके स्थान पर ही नए राशन कार्ड जारी कर दिए जाते हैं। प्रयास यही है कि जिले के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड जारी किया जा सके, इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
सीमा त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed