{"_id":"60213e25ec91fd3fc955a368","slug":"islamic-board-will-take-to-the-streets-from-14-to-protest-against-pfi-public-meetings-will-be-held-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई के विरोध में 14 से सड़क पर उतरेगा इस्लामिक बोर्ड, देशभर में की जाएंगी जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई के विरोध में 14 से सड़क पर उतरेगा इस्लामिक बोर्ड, देशभर में की जाएंगी जनसभाएं
Mon, 08 Feb 2021 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Feb 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में सूफी इस्लामिक बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी को पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की ओर से सिर कलम की धमकी मिलने के बाद बोर्ड 14 फरवरी से देशभर में जनसभाएं शुरू करने जा रहा है।
सोमवार को परमपुरवा स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर मजीदी ने बताया कि इसकी शुरुआत मुरादाबाद से की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएफआई लगातार देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा है।
पीएफआई का काम युवाओं को बहकाकर देश में अमन चैन को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि सूफी इस्लामिक बोर्ड लगातार उनके इन मंसूबों का विरोध कर रहा है। इसी के चलते हाल में पीएफआई की ओर से सिर कलम करने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष मंसूर खान ने कहा कि पीएफ आई आतंकी संगठन है, जो युवाओं को भड़काकर अपनी अन्य सहायक विंग के जरिये देश में विदेशी ताकतों की मदद से अलगाव पैदा कर रहा है। युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहा है।