फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ishwari Ganj village story

‘मैं ईश्वरीगंज हूं, सुनो गौर से देश वालों...’, ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनने जा रहा यूपी का ये गांव

Fri, 15 Sep 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
Ishwari Ganj village story
कानपुर का ईश्वरीगंज गांव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर महानगर का ईश्वरीगंज गांव आज ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनने जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को इसी गांव में देश के सबसे बड़े अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। जानें क्या है ईश्वरीगंज गांव की विशेषता.... 
विज्ञापन


मैं ईश्वरीगंज गांव हूं। आजकल बहुत खुश हूं। मेरी ही जमीन से देश के एक बड़े अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करने जा रहे हैं। इसी कारण मेरे चर्चे पूरे देश में होने लगे हैं। इसलिए मैं फूले नहीं समा रहा हूं। जैसे-जैसे 15 तारीख पास आ रही है मैं आयोजन को लेकर बेसब्र हो रहा हूं। देशभर में स्वच्छता के लिए काम करने वाली सात विभूतियां अपने अनुभव बताएंगी। राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भी कई लोग अपनी बात कहेंगे। ऐसी खुशी मुझे कभी नहीं मिली। मेरी सुध लेने का शुक्रिया। मैं कुछ कहना चाहता हूं। विश्वास है आप सुनेंगे।
विज्ञापन


यूं तो मुझे यह ध्यान नहीं आ रहा है कि मेरा नाम ईश्वरीगंज कैसे पड़ा। मैं बगल में बिठूर से उठी आजादी की जंग का गवाह भी हूं। 1943 की बात है दो अंग्रेजों ने कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी कर दी तो मेरे बच्चों का खून खौल उठा। दोनों अंग्रेजों को मार गिराया। आजादी मिली तो मुझे भी खुशी मिली। इसके बाद से न जाने कितने सुख-दुख समेटता गया। जमाना बदल रहा था। मैं भी बदलाव चाहता था, लेकिन इतनी बड़ी औद्योगिक नगरी के इस छोटे से गांव के बारे में सोचने की किसी को फुर्सत ही नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोचता था कि कभी न कभी हो सकता है मेरे दिन भी बहुरेंगे। मेरे आसपास ऊंची इमारतें खड़ी होने लगीं। जमाना बदलने लगा। मेरी कीमत बढ़ने लगी। मेरे क्षेत्र के बच्चे, बेटी, बहू नहीं बदल रहे थे। मेरी ही जमीन पर जहां-तहां शौच करते थे। घिन आती थी मुझे। सोचता था कि ये लोग कभी बदलेंगे या नहीं। बात दो साल पहले की है। मेरे कुछ बच्चों को सदबुद्धि आई। घरों में शौचालय बनने की शुरुआत हुई। बहू, बेटी, बेटा सभी जागरूक होने लगे। 28 नवंबर 2016 में आखिर वह दिन आया, जब मुझे खुले में शौचमुक्त घोषित किया गया। सीना चौड़ा हो गया था उस दिन। अभी कुछ ही दिनों पहले की बात है। कई जेसीबी, डंफर, अफसरों की धूल उड़ाती गाड़ियां, पुलिस सब मेरी तरफ बढ़े आ रहे थे। मैं डर गया था। सोचा ऐसा क्या हो गया।

अचानक कुछ अफसर गाड़ियों से उतरे और राष्ट्रपति के आने की बात कहने लगे। यह सुनकर मेरी खुशी का तो ठिकाना न रहा। अब 15 सितंबर को मैं देश के एक बड़े अभियान की शुरुआत का गवाह बनूंगा। सुनो, इतना सब कुछ होने के बाद मैं चाहता हूं कि मेरी तरह मेरे अन्य साथी गांवों को भी खुले में शौच मुक्त होने का मेरा जैसा नसीब मिले। मेरी इस चाहत को आप ही पूरा कर सकते हैं। हर गांव के हर घर में शौचालय बनवा लोगे न? मेरी ‘मां’ इस औद्योगिक नगरी व अन्य गांवों-शहरों को स्वच्छ रखोगे न? जहां-तहां गंदगी तो नहीं फैलाओगे? अगर हां, तो मुझसे वादा करो कि स्वच्छता के इस अभियान को अपने शहर में अंजाम तक पहुंचाकर नई मिसाल कायम करोगे...।  


 

आज दोपहर 2:30 बजे आएंगे राष्ट्रपति

Ishwari Ganj village story
कानपुर आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को शहर में तीन घंटे रहेंगे। 2:30 बजे ईश्वरीगंज में शुरू होने वाले ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद राष्ट्रपति पूर्व सांसद ईश्वरचंद्र गुप्ता के तिलक नगर स्थित आवास पर सर्वदलीय बैठक करेंगे। राष्ट्रपति लखनऊ से चलकर दोपहर 2:30 बजे ईश्वरीगंज में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। 2:32 बजे उनका स्वागत होगा।

2:35 बजे ईश्वरीगंज गांव को खुले में शौच मुक्त के लिए बनी निगरानी समिति के चैंपियन और चार सदस्यों को सम्मानित करेंगे। 2:44 बजे आर्मी बैंड द्वारा राष्ट्रगान होगा। 2:45 बजे भारत सरकार के सचिव परमेश्वर अय्यर का स्वागत होगा। 2:50 बजे स्वच्छता अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन। 2:55 बजे सांसद मुरली मनोहर जोशी और 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री उमा भारती का उद्बोधन। 3:07 बजे से स्वच्छता के लिए जागरूक करने वाले सात विभूतियों का बारी-बारी से उद्बोधन होगा। 3:22 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

3:30 बजे राज्यपाल का उद्बोधन। 3:37 बजे राष्ट्रपति स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। 3:40 बजे संबोधित करेंगे। 3:55 बजे पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौहान सभी को धन्यवाद देंगे। 3:58 बजे राष्ट्रगान होगा। चार बजे राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल के पास ही बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 4:15 बजे ईश्वरीगंज से सीएसए में बनाए गए हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 4:35 बजे राष्ट्रपति सीएसए स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। सीएसए से सड़क मार्ग से 4:45 बजे तिलक नगर स्थित पूर्व सांसद ईश्वरचंद्र गुप्त के यहां पहुंचेेंगे। यहां शाम 5:15 बजे तक रुकेंगे। 5:20 बजे सीएसए हेलीपैड पहुंचेंगे। शाम 5:30 बजे सीएसए से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
 

2000 पुलिसकर्मी, पैरामिलेट्री फोर्स, पीएसी रहेगी तैनात 

Ishwari Ganj village story
ईश्वरीगंज गांव में कानपुर के बड़े अधिकारी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाईक, सीएम योगी आदित्य नाथ की सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स और पीएसी की सात कंपनियां तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को 15 जोनों में बांटा गया है।  

गुरुवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल ईश्वरीगंज और स्वरूप नगर में एडीजी अविनाश चंद्र, आईजी आलोक सिंह और डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी सोनिया सिंह ने सुरक्षा कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। रात में पुलिस ने शहर के सभी धर्मशाला, होटल, सेंट्रल स्टेशन, बस स्टेशन और खाली कालोनियों और मकान की चेकिंग कराई।

एसएसपी सोनिया सिंह ने कहा कि निमंत्रण पत्र लेकर आने वालों को ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया जाएगा। शाम को तिलक नगर में राज्यसभा के सदस्य रहे ईश्वर चंद्र गुप्ता के घर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूर्व सांसद के घर के आसपास ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूर्व सांसद के घर आसपास की लोगों का सत्यापन कराया गया है। आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। राष्ट्रपति के आगमन केलगभग 30 मिनट पहले ट्रैफिक रोका जाएगा।
 

सुरक्षा में तैनात ये फोर्स

Ishwari Ganj village story
रिहर्सल करते सेना के अधिकारी और जवान
एसपी-10, एएसपी-20, सीओ-30, इंस्पेक्टर-55, सबइंस्पेकटर-208, महिला सबइंस्पेक्टर-15, सिपाही-571, ट्रैफिक इंस्पेक्टर-5, ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर 15, ट्रैफिक हेड कांस्टेबल-10, ट्रैफिक सिपाही-50, वयनाकुलर्स के साथ-40, जिप्सी-20। सात कपंनी पैरा मिलेट्री व पीएसी। 
 

हेलीकाप्टर से सीएसए पहुंचेंगे डीएम और एसएसपी

Ishwari Ganj village story
मोबाइल से हेलीकॉप्टर की तस्वीर खींचते ईश्वरीगंज गांव के लोग
लखनऊ से शुक्रवार को हेलीकाप्टर से आ रहे राष्ट्रपति के साथ दो और हेलीकाप्टर होंगे। इन्हीं में से एक हेलीकाप्टर में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी सोनिया सिंह के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं। डीएम और एसएसपी ईश्वरीगंज से हेलीकाप्टर से सीएसए पहुंचेंगे। इसके बाद फ्लीट के साथ राष्ट्रपति को पूर्व सांसद ईश्वरचंद्र गुप्ता के यहां तिलक नगर ले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed