{"_id":"6920a78136cb8cda9507d3a5","slug":"ishita-won-in-folk-song-singing-and-khushanuma-won-in-essay-etawa-news-c-213-1-hra1004-140717-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लोकगीत गायन में इशिता व निबंध में खुशनुमा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लोकगीत गायन में इशिता व निबंध में खुशनुमा अव्वल
विज्ञापन
हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को अलग अलग प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। महाविद्यालय में संगीत विभाग की तरफ से लोकगीत गायन और संस्कृत परिषद में निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय की तमाम छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय के संगीत विभाग के परिषदीय कार्यक्रम की तरफ से आयोजित लोकगीत गायन प्रतियोगिता की शुरुआत प्राचार्य डॉ. सुमन वर्मा ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रेरित किया और बेहतर ढंग से प्रतिभाग करने के लिए कहा। लोक गीत गायन में बीए तृतीय वर्ष की इशिता तिवारी प्रथम, द्वितीय वर्ष की मुस्कान सिंह द्वितीय और तृतीय वर्ष की सरस्वती तीसरे स्थान पर आईं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्राचार्य समेत प्रो. सरिता यादव, सहायक प्रो. जायरा जैदी ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. एकता जायसवाल ने प्रतियोगिता का संचालन किया। संस्कृत परिषद की तरफ से विद्याधनं सर्वधनं प्रधानम विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें विभाग की 16 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की खुशनुमा को प्रथम स्थान, सौम्या गुप्ता ने द्वितीय और सपना सिंह व दिव्यांशी कुशवाहा को तृतीय स्थान से सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में प्राध्यापिका संत कुमारी और कंचन सिंह रहीं। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।