फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ISC topper Nandita from kanpur got invitation from Rashtrapati Bhavan

कानपुर की नंदिता को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, शिक्षा व्यवस्था, बेटियों की सुरक्षा पर करेंगी चर्चा

Mon, 05 Aug 2019 02:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Aug 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
ISC topper Nandita from kanpur got invitation from Rashtrapati Bhavan
आईएससी टॉपर नंदिता को राष्ट्रपति भवन से बुलावा - फोटो : अमर उजाला
आईएससी (12वीं) परीक्षा 2019 में देश में दूसरे और प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली कानपुर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर किदवई नगर की छात्रा नंदिता प्रकाश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आमंत्रित किया है। प्रधानाचार्य शर्मिला नंदी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से आए पत्र में नंदिता को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त) पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का आमंत्रण पाकर नंदिता काफी उत्साहित हैं। जूही कलां स्थित नवशील धाम अपार्टमेंट निवासी नंदिता ने बताया कि वह राष्ट्रपति से शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ढेर सारी बातें करने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन


नंदिता का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अच्छे शिक्षकों की कमी दूर करने, सड़कों की हालत बेहतर करने, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को धरातल पर सही तरीके से उतारने पर बात करेंगी। नंदिता के पिता अजय प्रकाश श्रीवास्तव और मां मीना श्रीवास्तव भी बेटी की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed