{"_id":"66bf07dc0e4317a2930c2377","slug":"irregularities-in-ration-distribution-surfaced-seller-seen-weighing-material-with-a-weighing-scale-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: राशन वितरण में सामने आई गड़बड़ी, कांटे वाले तराजू से सामग्री तौलता दिखा विक्रेता, पढ़ें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: राशन वितरण में सामने आई गड़बड़ी, कांटे वाले तराजू से सामग्री तौलता दिखा विक्रेता, पढ़ें मामला
Fri, 16 Aug 2024 01:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 16 Aug 2024 01:38 PM IST
सार
Hamirpur News: मौदहा विकास खंड में राशन वितरण में गड़बड़ी को मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक कोटेदार की दुकान का कांटे वाले तराजू से सामग्री तौलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले में राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सभी उचित दर विक्रेताओं को ई-पास मशीन से तौल कर वितरण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, घटतौली करने के लिए जिले में राशन विक्रेता ई-पास के स्थान पर कांटा-बाट वाले तराजू का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
इससे उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल रहा है। मौदहा विकास खंड के सिसोलर ग्राम पंचायत के कोटेदार का तराजू वाले कांटे से तौल करने का वीडियो वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डीएसओ बीके शुक्ला का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन