फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iron trader seen going towards Unnao

Kanpur News: उन्नाव की तरफ जाते दिखा लोहा व्यापारी

Sat, 02 Aug 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Iron trader seen going towards Unnao
कानपुर। बैराज से संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले लापता हुआ लोहा व्यापारी राज उर्फ शुभम एक कैमरे में गुरुवार को उन्नाव की ओर जाते दिखा है। रायपुरवा के कारवालोनगर निवासी व्यापारी बुधवार रात करीब आठ बजे घर से कुलीबाजार कहकर निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। उसे कई बार कॉल किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजनों ने रायपुरवा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। नवाबगंज पुलिस को उसकी बाइक व मोबाइल गंगाबैराज में मिली। रायपुरवा और नवाबगंज पुलिस लगातार दो दिन से व्यापारी की बैराज, नवाबगंज, विष्णपुरी में लगे कैमरे देख रही है। बुधवार रात करीब 10.27 पर व्यापारी पैदल जाते करबला चौराहे पर एक कैमरे में कैद हुआ था। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 120 से ज्यादा कैमरे खंगाले जा चुके हैं। गुरुवार को बैराज के पास लगे एक कैमरे में युवक उन्नाव की ओर जाते कैद हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed