फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki said while full faith in law, advocate said bad behavior is happening in jail

Irfan Solanki: जेल लौटते वक्त बोले इरफान- कानून पर पूरा भरोसा, अधिवक्ता बोले- जेल में हो रहा है बुरा बर्ताव

Wed, 04 Jan 2023 04:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Jan 2023 04:13 PM IST
सार

बुधवार सुबह सपा विधायक इरफान सोलंकी को महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया। यहां सांसदों विधायकों के मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित विशेष लोअर और सेशन कोर्टों में उनकी पेशी हुई। इस दौरान वो भावुक और रुआंसे नजर आए।

विज्ञापन
Irfan Solanki said while full faith in law, advocate said bad behavior is happening in jail
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर मामले में बी वारंट पर तलबी के लिए विधायक इरफान सोलंकी को एमपी एमएलए सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में पेशी पर लाया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान सपा विधायक भावुक हो गए और समर्थकों को हाथ दिखाते हुए बाहर निकले।   

विज्ञापन

पुलिस पेशी के बाद इरफान सोलंकी को वापस जेल ले जाने लगी। इस दौरान धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें सपा विधायक कभी गुस्से में तो कभी रुआंसे से नजर आए। वह लगातार मीडिया के सवालों से बचते रहे। वह लगातार यही बोलते रहे कि न्याय की जीत होगी।
विज्ञापन

मैं कल भी बेगुनाह था...अभी भी बेगुनाह हूं। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है। वहीं, उनके अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने महाराजगंज जेल में इरफान के साथ किए जा रहे बुरे बर्ताव के बारे में बताया। उनका कहना था कि माननीय होने के नाते जेल मैनुअल के अनुसार इरफान को जो सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह भी उन्हें नहीं दी जा रही हैं। उन्हें एक आम अपराधी की तरह रखा जा रहा है। वह बीमार हैं और उनका ठीक से इलाज भी नहीं हो पा रहा। वहीं, पेशी के दौरान सपा विधायक के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में समर्थक भी कोर्ट पहुंचे थे।

कोर्ट के बाहर समर्थकों ने इरफान के लिए नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस ने सख्ती करते हुए समर्थकों को शांत कराया। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। बता दें कि बुधवार को सपा विधायक इरफान को 13 दिन बाद कानपुर लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed