{"_id":"63b77ff5f01fe77564214b18","slug":"irfan-solanki-case-complaints-were-sent-in-conspiracy-fake-applications-were-also-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Irfan Solanki Case: अब तक की शिकायतों की जांच पूरी, साजिशन भेजी गईं थीं शिकायतें, फर्जी प्रार्थना पत्र भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irfan Solanki Case: अब तक की शिकायतों की जांच पूरी, साजिशन भेजी गईं थीं शिकायतें, फर्जी प्रार्थना पत्र भी मिले
Fri, 06 Jan 2023 09:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:27 AM IST
सार
इरफान सोलंकी के खिलाफ पुलिस के पास 50 से अधिक शिकायतें पहुंची थीं। इनमें अधिकतर शिकायतें खुन्नस में भेजी गईं थीं। इसलिए केस दर्ज नहीं किए गए।
विज्ञापन
सपा विधायक इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान के खिलाफ पुलिस के पास पहुंचीं शिकायतों की जांच पूरी हो गई है। अब कोई भी शिकायत की जांच लंबित नहीं है। अधिकतर शिकायतों का आधार पुलिस को नहीं मिला। इसलिए उनमें केस दर्ज नहीं किए गए।
विज्ञापन
जिन चार मामलों में साक्ष्य थे, उनमें पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। कई शिकायतें तो साजिशन फर्जी भेजी गईं। भेजने वालों का नाम तक नहीं पता चला। इसलिए इन्हें खारिज कर दिया गया है। विधायक के जेल जाने के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायतें पहुंचने लगी थीं। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
खुन्नस में भी भेजी गईं शिकायतें
पुलिस के पास 50 से अधिक शिकायतें पहुंचीं थीं। अधिकतर शिकायतों में पुलिस को साक्ष्य नहीं मिले। जानकारी के मुताबिक विधायक के खिलाफ तमाम लोगों ने खुन्नस में शिकायतें की थीं। पुलिस अफसरों का कहना है कि कई प्रार्थना पत्रों से शिकायतकर्ता का नाम तक गायब था। फिर भी आरोपों की जांच की गई।
विज्ञापन
विधायक के खिलाफ अब तक जो शिकायतें आई थीं, सभी की जांच पूरी कर ली गई है। जिनमें सुबूत मिले थे, उनमें केस दर्ज कराए गए थे। अब अगर कोई नई शिकायत आती है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर