फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan reached Kanpur from Maharajganj jail, said My lawyer is my Allah, statement to be recorded in arson case

UP: महाराजगंज जेल से कानपुर पहुंचे इरफान, बोले- मेरा वकील...मेरा अल्लाह, आगजनी मामले में दर्ज होने हैं बयान

Thu, 17 Aug 2023 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 17 Aug 2023 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: अभियोजन ने मामले में 18 गवाह कोर्ट में पेश किए हैं। अभियोजन की गवाही खत्म हो चुकी है। आज इरफान समेत पांचों आरोपियों के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद बचाव पक्ष को अपने गवाह पेश करने का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन
Irfan reached Kanpur from Maharajganj jail, said My lawyer is my Allah, statement to be recorded in arson case
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ आगजनी मामले के मुख्य आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी को गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया। इरफान को एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट जाते वक्त इरफान ने हाथ उठाकर समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि मेरा वकील मेरा अल्लाह है।

विज्ञापन

आज दर्ज होंगे पांचों अभियुक्तों के बयान
आगजनी मामले में कोर्ट में इरफान के बयान दर्ज होने हैं। साथ ही निचली अदालत में भी एक मुकदमे में इरफान पर आरोप तय हो सकते हैं। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट पर आगजनी के मामले में सात नवंबर 2022 को नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसमें इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत अन्य लोगों पर उसके घर में आग लगाने का आरोप लगाया गया था। मामले में इरफान, रिजवान, मोहम्मद शरीफ, शौकत अली व इसराइल आटे वाला के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय कर दिए थे। इनके खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन ने कोर्ट में पेश किए हैं 18 गवाह
अभियोजन ने मामले में 18 गवाह कोर्ट में पेश किए हैं। अभियोजन की गवाही खत्म हो चुकी है। आज इरफान समेत पांचों आरोपियों के कोर्ट में बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद बचाव पक्ष को अपने गवाह पेश करने का मौका दिया जाएगा। इरफान को महाराजगंज जेल से, जबकि बाकी चारों आरोपियों को कानपुर जेल से कोर्ट लाया गया है।

लोअर कोर्ट में आज तय किए जा सकते हैं आरोप
वहीं जाजमऊ थाने में ही नसीम आरिफ ने भी इरफान समेत अन्य लोगों के खिलाफ जमीन कब्जाने का एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में आज आरोप तय किए जा सकते हैं। फिलहाल मामले में सुनवाई चल रही है, जल्द ही फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed