फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ipl match in greenpark stadium tickets available on 20 april

ग्रीनपार्क में आईपीएल मैचों की टिकट 20 से मिलेंगी

Tue, 11 Apr 2017 12:50 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
ipl match in greenpark stadium tickets available on 20 april
ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपुर में सीटों की व्यवस्था देखते गुजरा लॉयन्स के सीईओ - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मैचों की टिकट बिक्री 20 अप्रैल से शुरू होगी। दोनों मैचों के टिकट बुक माई शो में ऑनलाइन बिकेंगे। यदि टिकट बच गए तो ही विंडो से बिक्री होगी। टिकटों के मूल्यों में वृद्धि नहीं होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी गैलरी वाइज टिकटों के दाम वहीं होंगे।

विज्ञापन


ग्रीनपार्क में 10 मई को गुजरात लायंस बनाम दिल्ली डेयर डेविल्स, 13 मई को गुजरात लायंस बनाम हैदराबाद सनराइजर्स के बीच होगा। गुजरात लायंस के सीईओ अमरिंदर सिंह, ऑपरेशन्स मैनेजर आकाश प्रताप सिंह, पिच क्यूरेटर शिवकुमार और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एसके अग्रवाल, ललित अग्रवाल, अनिल कमठान, मीडिया प्रभारी तालिब के बीच सोमवार को बैठक हुई। इसमें दर्शक दीर्घा के अलावा अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन


इसी बीच प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम और पवेलियन तथा सी बालकनी के रेनोवेशन का काम रहे एमएचपीएल के एमडी प्रनीत अग्रवाल को बुलाकर काम पूरा होने की जानकारी की। पता चला कि 30 अप्रैल तक दोनों ही काम पूरे होंगे। गुजरात लायंस के सीईओ अमरिंदर सिंह ने कहा दर्शकों को पानी, खाने-पीने के अलावा आने जाने में कोई असुविधा न हो इसका विशेष इंतजाम किया जाएगा। कानपुर के दर्शक बहुत ही शानदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed