फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Internet services disrupted at Bharthana post office, consumers rushing to headquarters

Kanpur News: भरथना डाकघर में इंटरनेट सेवाएं बाधित, मुख्यालय दौड़ रहे उपभोक्ता

Fri, 03 Oct 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Internet services disrupted at Bharthana post office, consumers rushing to headquarters
इटावा। भरथना डाकघर में पिछले 15 दिनों से इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से उपभोक्ताओं को जमा व निकासी के लिए करीब 20 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे समय व रुपये की बर्बादी हो रही है। नाराज लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भरथना क्षेत्र के काफी संख्या में लोग जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि भरथना डाकघर में करीब 15 दिनों से इंटरनेट सेवाएं बाधित है। इससे लोग लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं के पूछने पर पोस्टमास्टर ने बताया कि उनका राउटर खराब है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन भी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं ने बताया कि डाकघर में लगी बैटरियां खराब हो गई है, इससे बैकअप नहीं बचा है। जनरेटर खराब पड़ा है। बिजली के जाते ही डाकघर में कामकाज ठप हो जाता है। उपभोक्ताओं ने इन समस्याओं के जल्द निराकरण करवाने की मांग की। इस मौके पर हरिओम दुबे, रामवेद शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed