फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   International matches will be held in Green Park after drainage system and spectator capacity is increased

Kanpur: BCCI उपाध्यक्ष बोले- ग्रीनपार्क में ड्रेनेज सिस्टम व दर्शक क्षमता बढ़ने के बाद होगा अंतरराष्ट्रीय मैच

Tue, 11 Mar 2025 10:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Mar 2025 10:19 PM IST
सार

केपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि  ग्रीनपार्क में ड्रेनेज सिस्टम व दर्शक क्षमता बढ़ने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। पाकिस्तान के साथ भारत की द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी।

विज्ञापन
International matches will be held in Green Park after drainage system and spectator capacity is increased
केपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रीनपार्क स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और दर्शक क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार व प्रशासन से बातचीत हुई है। जल्द ही यहां कार्य शुरू होंगे। जब तक काम पूरे नहीं होंगे तब तक ग्रीनपार्क को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिलना मुश्किल है। यह बातें मंगलवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष व एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी बोर्ड) में शामिल राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से वार्ता में कहीं।
विज्ञापन


यूपीपीएल के तीसरे सीजन को ग्रीनपार्क में कराने को लेकर उन्होंने कहा कि यह फैसला गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा। यूपी रणजी टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी जूनियर टीम काफी अच्छा खेल रही हैं, हालांकि सीनियर टीम इसमें सफल नहीं हो पा रही है। प्रदेश से बाहर के कोच को रखने को लेकर उन्होंने कहा कि यह कोई मुद्दा नहीं है। खिलाड़ियों का प्रदर्शन ही उनकी असली काबलियत दर्शाता है। हमारे कई खिलाड़ी इस समय देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो बताता है कि हमारी चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शी है।
विज्ञापन

International matches will be held in Green Park after drainage system and spectator capacity is increased
केपीएल के फाइनल मुकाबले में पहुंचे बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के साथ नहीं होगी भारत की द्विपक्षीय सीरीज
बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ कहीं पर भी और किसी भी प्रकार की द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की क्रिकेट के लिए सरकार ही फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ. संजय कपूर ने कानपुर में केपीएल का भव्य आयोजन कर देश की सबसे बड़ी शहरी क्रिकेट लीग का कीर्तिमान स्थापित किया है, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इस लीग के कई खिलाड़ी यूपीपीएल के अगले सीजन में तो खेलेंगे ही साथ ही भविष्य में आईपीएल व देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीसीए हमेशा केपीएल को पूरा सपोर्ट करेगा। उत्तर प्रदेश के अन्य शहर जो भी ऐसी लीग कराना चाहेंगे उन्हें भी सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed