{"_id":"6aef673be5f1487ca80a5c79","slug":"intermediate-student-was-strangulated-to-death-kanpur-news-c-220-1-akb1007-151818-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गला दबाकर की गई थी इंटरमीडिएट के छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गला दबाकर की गई थी इंटरमीडिएट के छात्र की हत्या
Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भीतरगांव में बृहस्पतिवार दोपहर को इंटरमीडिएट के दिव्यांग छात्र का शव अर्धनग्न अवस्था में गांव के बाहर नाले में पड़ा मिला था। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
अकबरपुर में शनिवार दोपहर को भीतरगांव निवासी दिव्यांग मयंक तिवारी (23) पुत्र रामबाबू के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें उसकी गला दबाकर हत्या की जाने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही उसके चेहरे, भौं, दायीं ओर जांघ पर चोट के निशान मिले हैं। कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा निवासी मयंक के फूफा योगेंद्र ने बताया कि मयंक के पिता व मां सुनीता नोएडा में नौकरी करते हैं। जबकि हाथों से दिव्यांग मयंक गांव में दादी उर्मिला तिवारी के साथ रहता था और गोपालपुर तालुका के एक स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था।
मयंक को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का भी शौक था। बुधवार शाम करीब पांच बजे भतीजा घर से टहलने निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के करीब खेतों की ओर गए लोगों ने पानी की टंकी के पास नाले में मयंक का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। शव से पैंट व अंडर गारमेंट्स गायब थे। परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की अभी हार्ड कॉपी नहीं मिली है। परिजन की ओर से भी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।