{"_id":"621a47a6290c826eca7820df","slug":"interesting-instagram-love-story-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पति व ढाई साल के बच्चे को छोड़कर पुणे से प्रेमी संग रहने आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, पति व ढाई साल के बच्चे को छोड़कर पुणे से प्रेमी संग रहने आई महिला
Sat, 26 Feb 2022 09:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:01 PM IST
सार
प्यार अंधा होता है और कुछ भी कर गुजरने की हद तक चला जता है..। यह उस समय सामने आया जब इंट्राग्राम पर प्यार की पींगे बढ़ाने वाली पुणे की युवती सीधे कानपुर अपने प्रेमी के घर आ धमकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे में पति व ढाई साल के बच्चे को छोड़कर कानपुर के चकेरी में अपने प्रेमी संग रहने आई महिला को पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुणे निवासी महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम के मध्यम से चकेरी में रहने वाले युवक से हुई थी।
दोनों के बीच प्यार होने पर महिला पहले से शादीशुदा होने की बात छिपा कर 13 फरवरी को चकेरी पहुंच गई। इधर युवक ने अपने परिजनों को बिना कोई जानकारी दिए महिला को एक परिचित के घर में ठहरा दिया। एक सप्ताह से अधिक समय बीतने पर परिचित ने युवक के परिजनों को महिला के विषय में बता दिया।
परिजनों ने बुधवार को पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने महिला के पति से संपर्क कर उन्हें कानपुर बुलाया। पति अन्य परिजनों संग चकेरी थाने पहुंचे और महिला को साथ लेकर पुणे के लिए रवाना हो गए।