फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Inter student hanged himself in banda

बांदा: पेपर बिगड़ा तो फांसी पर झूल गई इंटर की छात्रा, पुलिस ने फोन कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Sat, 14 Mar 2020 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Inter student hanged himself in banda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

बांदा जिले में इंटर परीक्षा का पेपर बिगड़ जाने से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि परीक्षा के बाद से वह तनाव में थी। उधर, संदिग्ध हालात में युवती का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर में नीतू साहू (17) पुत्री शिव प्रसाद साहू ने गुरुवार की शाम घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात छोटी बहन काजल ने शव पंखे में लटका देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


रोडवेज में चालक पिता शिव प्रसाद ने बताया कि नीतू सरस्वती बालिका इंटर कालेज में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा में उसके दो पेपर बिगड़ जाने से परेशान थी। दो दिन पूर्व उसने नीतू को समझाया भी था। वह तीन बहनों में बड़ी थी। दो भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में गुरूवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जयरानी उर्फ छोटी (18) पुत्री सियाराम निषाद ने घर के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

हालांकि किसी पर खुला आरोप फिलहाल नहीं लगाया। वहीं दूसरी ओर पैलानी थाना क्षेत्र इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल की फोरेसिंक टीम ने जांच की है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। मृतका का मोबाइल फोन का कॉल डिटेल की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed