फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inter student hanged himself due to extortion

जालौन: रंगदारी से तंग इंटर के छात्र ने लगाई फांसी, पिता बोले धमकाकर 50 हजार रुपये मांग रहे थे

Sun, 13 Oct 2019 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 13 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
जालौन में इंटर की पढ़ाई कर रहे किसान के बेटे ने घर में ही खुदकुशी कर ली। पिता ने मोहल्ले के चार युवकों पर रंगदारी के अंदाज में बेटे से 50 हजार रुपये की मांग करने को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले की है। यहां रहने वाले किसान राजेंद्र बाबू के इकलौते बेटे आयुष पटेल (18) ने शनिवार की रात करीब 12:30 बजे घर के एक कमरे में मां की साड़ी से बनाया फंदा गले में कसकर जान दे दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह बेटे के कमरे से बाहर न आने पर वाकये का पता चला। पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि कुछ समय से मोहल्ले के चार युवक उससे धमकाकर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मंशा पूरी न होने पर एक दफा उसे पीटा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब नौ बजे बोलेरो से घर के करीब आकर उसे धमकाया भी था। गाड़ी में डालकर ले जाने की धमकी दी थी। इसी से डरकर उसने खुदकुशी की है। कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ में दोनों के बीच लेनदेन का विवाद होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed