{"_id":"6947086fa618c1f5ad035264","slug":"inter-iit-cultural-festival-to-begin-at-iit-kanpur-on-the-23rd-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1366056-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी कानपुर में 23 से इंटर आईआईटी सांस्कृतिक महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी कानपुर में 23 से इंटर आईआईटी सांस्कृतिक महोत्सव
विज्ञापन
कानपुर। देशभर की कला और सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित इंटर आईआईटी सांस्कृतिक महोत्सव 8.0 का आयोजन 23 से 27 दिसंबर तक आईआईटी कानपुर में होगा। इसमें देश भर के 23 आईआईटी के छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच मिलेगा।
यह देश के सबसे बड़े संस्थागत सांस्कृतिक आयोजनों में से एक होगा। शनिवार को यह जानकारी कार्यक्रम के चेयरमैन प्रो. ताजदारुल हसन सैयद और प्रो. सागर चक्रवर्ती के साथ छात्र समन्वयक अनमोल भंसल व अनीश साहू ने दी।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय यह महोत्सव इंटर आईआईटी सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगा। महोत्सव के आठवें संस्करण में 13 सांस्कृतिक कप आयोजित किए जाएंगे जिनके अंतर्गत 50 से अधिक प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
इनमें संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्यिक कला, फाइन आर्ट, फैशन, फिल्म मेकिंग, डिजिटल आर्ट्स, कॉमेडी, स्पीकिंग आर्ट, क्विज और पाक कला जैसी विधाएं शामिल होंगी। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन संबंधित क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ और पेशेवर करेंगे, जिससे निष्पक्ष और उच्च गुणवत्ता वाला मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। महोत्सव के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों की शास्त्रीय, लोक और आधुनिक कला परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। मौके पर विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।