फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inter-district criminal arrested in encounter

Kanpur News: मुठभेड़ में अंतरजनपदीय अपराधी गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 10:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Inter-district criminal arrested in encounter
इटावा/बसरेहर। मुठभेड़ में बसरेहर पुलिस ने अंतरजनपदीय दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक भैंस, एक चोरी की पिकअप बरामद किया है।
विज्ञापन

अनिल कुमार निवासी नगला भिखन ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि मंगलवार रात उसके घर के दरवाजे पर बंधी दो भैंस चोरी हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बुधवार सुबह बसरेहर क्षेत्र में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान राहिन रोड स्थित गौतमबुद्ध अकादमी स्कूल के पास एक पिकअप आती दिखाई दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज गति से खारजा बंबा से ग्राम रम्पुरा की ओर भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर वाहन में सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चांद उर्फ छिदुवा (29) हुड्डा निवासी चमनगंज थाना अलीगंज जनपद एटा, आरिफ (24) निवासी अंसारी मोहल्ला थाना अलीगंज जनपद एटा के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि फरार अरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
ऊसराहार से चोरी किया था पिकअप, स्कूटी की लगाई थी नंबर प्लेट
आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो तमंचा, तीन खोखा व चार कारतूस, एक मिस कारतूस बरामद मिले हैं। पिकअप से एक भैंस बरामद की गई। पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ कि तो आरोपियों ने बताया कि पिकअप थाना ऊसराहार क्षेत्र से चोरी की थी। इस संबंध में अजय कुमार निवासी ग्राम किशनपुर (कदमपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिकअप पर लगी नंबर प्लेट स्कूटी की है।


------------
मुख्य आरोपी चांद के खिलाफ कई जिलों में दर्ज हैं 21 मुकदमे
एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी चांद उर्फ छिदुवा के खिलाफ चोरी, लूट, डकैती, गैंगस्टर, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज हैं। कन्नौज के इंदरगढ़ थाने में पांच, लखीमपुर खीरी के कोतवाली सदर, धौरहरा, पलिया में चार मुकदमे दर्ज हैं। आगरा के खंदौली थाने में एक मुकदमा, फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा में दो मुकदमे दर्ज हैं। एक फिरोजाबाद के जसराना, मैनपुरी के भौगंवा में एक रिपोर्ट, सीतापुर जिले के तीन थानों में चार, इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी, ऊसराहार और बसरेहर में एक-एक रिपोर्ट दर्ज है। आरिफ के खिलाफ फिरोजाबाद के जसराना व इटावा में तीन रिपोर्ट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed