फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inter College Principal arrested for taking bribe, had demanded five thousand in name of contract recruitment

Kanpur: इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य रिश्वत लेते गिरफ्तार, संविदा में भर्ती के नाम पर मांगे थे पांच हजार

Sat, 31 Aug 2024 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 31 Aug 2024 12:22 PM IST
सार

Kanpur News: एंटी करप्शन की टीम ने घाटमपुर के एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अभ्यर्थी से संविदा में भर्ती के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
Inter College Principal arrested for taking bribe, had demanded five thousand in name of contract recruitment
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के भदवारा गांव स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को संविदा भर्ती के लिए अभ्यर्थी से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। उसके खिलाफ घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में संविदा पर फोर्थ क्लास की भर्ती होनी थी। एक अभ्यर्थी महोबा जनपद निवासी धीरज खटीक ने आवेदन किया था। एंटी करप्शन थाना कानपुर के निरीक्षक सुशील पाराशर ने बताया कि धीरज को जॉइन कराने के नाम पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामप्रकाश वर्मा निवासी बुढ़ेड़ा थाना सिकंदरा कानपुर देहात ने 15 हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

दस हजार रुपये में दोनों के बीच सहमति बन गई थी। इसके बाद धीरज ने दो दिन पहले एंटी करप्शन यूनिट कानपुर नगर में लिखित शिकायत दी थी। शुक्रवार को एंटी करप्शन यूनिट कानपुर नगर ने प्रधानाचार्य को ट्रैप कर उनके कार्यालय से पांच हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार को उनको न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed