{"_id":"5dac6d4a8ebc3e014b5fb703","slug":"inspector-suspended-after-audio-of-victim-threatening-went-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: पीड़ित को धमकाने का ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा सस्पेंड, अब गिरी एक और गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: पीड़ित को धमकाने का ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा सस्पेंड, अब गिरी एक और गाज
Sun, 20 Oct 2019 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 20 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में एडीजी जोन से अस्सी हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत करने पर दरोगा ने पीड़ित को मोबाइल पर हड़काया और मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।
कंपिल थानाध्यक्ष का भी तबादला शमसाबाद थाने में कर दिया गया। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भैंसरी निवासी कौशल कुमार मिश्रा का आठ अक्तूबर को गांव के ही बाहर आश्रम में रह रहे बाबा सुरेश पुरी से विवाद हो गया था। घटनास्थल पर मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी।

पुलिस ने कौशल को पकड़ लिया था। आरोप है कि उसे देर रात 80 हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ा था। पीड़ित ने 17 अक्तूबर को एडीजी जोन प्रेम प्रकाश से इसकी शिकायत की और दरोगा अशोक पांडेय के रुपये मांगने का ऑडियो भी सुनाया। एडीजी के आदेश पर एएसपी को जांच सौंपी गई।
जांच के दौरान दरोगा ने कौशल को फोन करके कहा कि ‘एसओ साहब नाराज हो रहे हैं। तुम्हारे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विधायक मेजर के कहने पर दोनों पक्षों में समझौता कराया था। ये बात ठीक नहीं है और तुम किसी को रुपये के लेनदेन की बात नहीं बताओगे।’

यह ऑडियो शनिवार की रात वायरल हो गया। वायरल ऑडियो जैसे ही एसपी को मिला उन्होंने दरोगा अशोक पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वही कंपिल थानाध्यक्ष जे एल सोनकर का तबादला शमलाबाद थाने कर दिया।
कौशल ने आईजी मोहित अग्रवाल से रविवार को शिकायत की। इसमें बताया कि एसओ जे एल सोनकर ने अस्सी हजार रुपये लिए थे। दरोगा को निलंबित किया गया, लेकिन एसओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आईजी ने बताया कि एडीजी के स्तर से इस प्रकरण में जांच चल रही है।