फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspector slaps Hafiz in Kanpur, accuses Inspector of indecency, supporters uproar in protest

Kanpur: इंस्पेक्टर ने हाफिज के थप्पड़ जड़ा, इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, विरोध में समर्थकों का हंगामा

Thu, 10 Aug 2023 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 10 Aug 2023 08:57 AM IST
सार

Kanpur Crime: डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि ट्रैफिक को लेकर तनावपूर्ण स्थित हुई थी। प्रकरण गंभीर है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
Inspector slaps Hafiz in Kanpur, accuses Inspector of indecency, supporters uproar in protest
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बेकनगंज में सड़क पर बाइक खड़ी करने की बात पर इंस्पेक्टर ने हाफिज को तमाचा मार दिया। इससे नाराज लोगों ने दुकानें बंद कर दीं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने धर्म प्रधानों के साथ मिलकर लोगों को शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

रात को पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर अजय सिंह को बेकनगंज थाने से हटाकर कैंट थाने भेज दिया। वहीं कैंट की अर्चना सिंह को बेकनगंज भेजा गया है। दरअसल, बेकनगंज बाजार में बुधवार दोपहर बेतरतीब खड़े वाहनों का पुलिस चालान काट रही थी। इस दौरान पुलिस ने हाफिज सिराज की गाड़ी का भी चालान काट दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बेकनगंज इंस्पेक्टर ने हाफिज की गाड़ी को लात मारकर गिरा दिया। इस दौरान हाफिज बच्चों को पढ़ा रहे थे। जानकारी पर बाहर आए और बाइक उठाने लगे। आरोप है कि बेकनगंज इंस्पेक्टर अजय कुमार ने उनसे अभद्रता की। विरोध किया, तो उन्हें पीटने के बाद जीप में बैठाकर थाने भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सर्किल के थानों का फोर्स पहुंचा
पुलिस की अभद्रता से नाराज लोगों ने दुकानें बंद कर दीं और इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की मांग की। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा होने लगी और पुलिस के विरोध में नारे लगने लगे। आनन-फानन में कई सर्किल के थानों का फोर्स पहुंचा। मौके पर पहुंचे डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने लोगों को शांत कराया।

ट्रैफिक को लेकर तनावपूर्ण स्थित हुई थी। प्रकरण गंभीर है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है। जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है। पीड़ित पक्ष भी संतुष्ट है।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी सेंट्रल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed