{"_id":"61d3524622125d53624b3faa","slug":"inspector-line-present-in-service-of-notice-to-the-md-of-sign-city-chief-minister-summons-report-from-adg-akbarpur-news-knp6733609112","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइन सिटी के एमडी को नोटिस तामील कराने में दरोगा लाइन हाजिर, मुख्यमंत्री ने एडीजी से रिपोर्ट की तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइन सिटी के एमडी को नोटिस तामील कराने में दरोगा लाइन हाजिर, मुख्यमंत्री ने एडीजी से रिपोर्ट की तलब
विज्ञापन
कानपुर देहात। दुबई में बैठे साइन सिटी कंपनी के एमडी को फर्जी ढंग से नोटिस तामील कराने के मामले में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री ने खबर का संज्ञान लिया है। मामले में एडीजी से रिपोर्ट तलब की है।
प्रयागराज निवासी साइन सिटी कंपनी के एमडी मोहम्मद राशिद नसीम समेत चार लोगों के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में सिपाही माधव त्रिवेदी ने 28 मार्च 2020 को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राशिद पर पहले से ही पूरे प्रदेश में धोखाधड़ी के चार हजार से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर करीब 60 हजार करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।
उसने कंपनी बनाकर लोगों को सस्ते दामों पर प्लाट व घर देने का झांसा देकर निवेश कराया। रुपये हड़पकर पुलिस से बचने के लिए वो दुबई भाग गया। सरकार ने उस पर पांच लाख का ईनाम घोषित किया है। सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद इससे बेखबर अकबरपुर कोतवाली में तैनात रहे दरोगा मंजीत दयाल ने विवेचना में जिक्र किया कि राशिद ने कोतवाली आकर धोखाधड़ी के मामले में नोटिस रिसीव किया है।
विज्ञापन
ये मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सीओ भोगनीपुर को जांच सौंपी है। वहीं मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे संज्ञान में लिया है। सीएम ने एडीजी कानपुर से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
इधर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दरोगा की विवेचना में लापरवाही उजागर होने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ भोगनीपुर को जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके बाद दरोगा पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।