जाम छलकाना पड़ा भारी: खुलेआम शराब पीने पर दरोगा निलंबित, एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में वर्दी में शराब पीना दरोगा साहब को महंगा पड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी ने खुलेआम वर्दी में शराब पीने वाले सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में वर्दी पहने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के शराब पीने का वीडियो वायरल होने के मामले में को एसपी ने संज्ञान लेते हुए उन्हे निलंबित कर दिया है। वीडियो में दरोगा जीजा और साले एक दुकान में जाम छलकाते हुये दिख रहे हैं। रंगीन मिजाज होने के चलते दरोगा का उनके मोहल्ले में कई महिलाओं से नोकझोंक भी हो चुकी है।
सपा की मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। मामला शुक्रवार की शाम का है। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुआ है..वह शहर के नुमाइश चौराहे का है। एक दुकान के अंदर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह अपने साले के साथ जाम लगा रहे थे।
दरोगा की इस करतूत को किसी ने कैमरे में कैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले शहर कोतवाल संजय पांडेय ने दरोगा का मेडिकल चेकअप कराया। उसके बाद पूरी जानकारी एसपी को दी गई। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह ने बताया एसपी ने सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।
रंगीन मिजाज है दरोगा, कई महिलाओं से हो चुकी है नोकझोंक
बताया जाता है कि इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह रंगीन मिजाज होने के चलते उनके मोहल्ले में कई बार महिलाओं से नोकझोंक हो चुकी है। दरोगा होने के चलते महिला या फिर उनके परिजन कभी पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
सीओ सिटी को सौंपी गई जांच
शराब पीते हुए दरोगा का वीडियो वायरल मामले में एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी को जांच सौंपी है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।