फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Inspector had to openly spill the jam, SP suspended after taking cognizance

जाम छलकाना पड़ा भारी: खुलेआम शराब पीने पर दरोगा निलंबित, एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच

Sat, 04 Feb 2023 06:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 06:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में वर्दी में शराब पीना दरोगा साहब को महंगा पड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एसपी ने खुलेआम वर्दी में शराब पीने वाले सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Inspector had to openly spill the jam, SP suspended after taking cognizance
सपा मीडिया सेल ने इस तरह किया कमेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में वर्दी पहने ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के शराब पीने का वीडियो वायरल होने के मामले में को एसपी ने संज्ञान लेते हुए उन्हे निलंबित कर दिया है। वीडियो में दरोगा जीजा और साले एक दुकान में जाम छलकाते हुये दिख रहे हैं। रंगीन मिजाज होने के चलते दरोगा का उनके मोहल्ले में कई महिलाओं से नोकझोंक भी हो चुकी है।

विज्ञापन

सपा की मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। मामला शुक्रवार की शाम का है। सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हुआ है..वह शहर के नुमाइश चौराहे का है। एक दुकान के अंदर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर  शैलेंद्र  सिंह अपने साले के साथ जाम लगा रहे थे।
विज्ञापन

दरोगा की इस करतूत को किसी ने कैमरे में कैदकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले शहर कोतवाल संजय पांडेय ने दरोगा का मेडिकल चेकअप कराया। उसके बाद पूरी जानकारी एसपी को दी गई। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह ने बताया एसपी ने सब इंस्पेक्टर को निलंबित  कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगीन मिजाज है दरोगा, कई महिलाओं से हो चुकी है नोकझोंक
बताया जाता है कि इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह रंगीन मिजाज होने के चलते उनके मोहल्ले में कई बार महिलाओं से नोकझोंक हो चुकी है। दरोगा होने के चलते महिला या फिर उनके परिजन कभी पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

सीओ सिटी को सौंपी गई जांच
शराब पीते हुए दरोगा का वीडियो वायरल मामले में एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी को जांच सौंपी है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed