फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector had said to send the businessman to Pakistan in kanpur, on the basis of preliminary investigation in

Kanpur News: चौकी प्रभारी के बिगड़े थे बोल, व्यापारी से कहा था- पाकिस्तान भेज दूंगा, जांच के बाद लाइन हाजिर

Thu, 04 Aug 2022 11:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Aug 2022 11:34 PM IST
सार

चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी ने व्यापारी से फोन पर विवादित बात कही थी। प्राथमिक जांच में दरोगा दोषी पाया गया। उसी आधार पर कार्रवाई की गई। बता दें कि दरोगा ने एक मामले में व्यापारी को बुलाने के लिए कॉल का थी। उस व्यापारी ने अपना नाम आसिफ बताया, तो उससे कहा कि तुझे पाकिस्तान भिजवा दूंगा।

विज्ञापन
inspector had said to send the businessman to Pakistan in kanpur, on the basis of preliminary investigation in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में व्यापारी को पाकिस्तान भेजने की बात कहने वाला चकरपुर मंडी चौकी प्रभारी सुरेंद्र नारायण को गुरुवार को एसपी आउटर ने लाइन हाजिर कर दिया। प्राथमिक जांच में दरोगा दोषी पाया गया। उसी आधार पर कार्रवाई की गई। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

चकरपुर मंडी में आसिफ की आढ़त है। मंगलवार शाम को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से सब्जी लेकर एक ट्रक चालक पहुंचा था। सब्जी सड़ चुकी थी इसलिए आसिफ ने लेने से मना कर दिया था। इसके बाद चालक ने चौकी प्रभारी दरोगा सुरेंद्र नारायण शुक्ला से शिकायत की थी। 
विज्ञापन

चौकी पर बुलाए जाने पर आसिफ ने कहा था कि वह दो घंटे में आएंगे। इसकी जानकारी होते ही सुरेंद्र ने आसिफ को कॉल कराई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने व्यापारी से नाम पूछा। जब उसने नाम आसिफ बताया था, तो सुरेंद्र ने कहा था कि आ जाओ वरना पाकिस्तान भिजवा दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर संग्राम सिंह ने मामले की शुरुआती जांच की, जिसमें दरोगा दोषी ठहराया गया। एएसपी आउटर आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि सुरेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दंडित किया जाएगा।

जिस ट्रक चालक से वसूली हुई अब उसकी तलाश 
सोशल मीडिया पर महाराजपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी एक ट्रक चालक से वसूली करते दिख रहे थे। पैसे फेंक कर दिए थे। वीडियो बहुत स्पष्ट नहीं था। इसलिए जब सीओ सदर ने जांच की तो ट्रक नंबर साफ नहीं दिखाई दिया। सीओ उस ट्रक चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि शुरुआती जांच में वसूली की बात की पुष्टि हो रही है। दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई लगभग तय है।

ये था पूरा मामला
बता दें कि बुधवार को कानपुर में चकरपुर मंडी चौकी इंचार्ज दरोगा सुरेंद्र नारायण शुक्ला का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थ। इसमें वह एक व्यापारी को फोन कर चौकी आने को कहते हैं, जब वह व्यापारी अपना नाम आसिफ बताता है, तो वह उससे कहते हैं कि तुझे पाकिस्तान भिजवा दूंगा। ऑडियो का संज्ञान लेकर एसपी आउटर ने सीओ सदर को जांच सौंपी थी।  

चकरपुर सब्जी मंडी में आसिफ की आढ़त है। मंगलवार शाम को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से एक ट्रक हरी सब्जी लेकर चालक पहुंचा। आसिफ के मुताबिक सब्जी सड़ चुकी थी, इसलिए उन्होंने उसे लेने के लिए मना कर दिया। चालक ने इस संबंध में चौकी प्रभारी सुरेंद्र नारायण शुक्ला से शिकायत की।

सुरेंद्र ने फोन पर बातचीत करते हुए आसिफ से कहा कि तुमको जब बुलाया गया, तो बता रहे हो कि दो घंटे बाद आओगे। इस पर आसिफ ने तर्क देते हुए कहा कि माल आया था। उतर जाए तो वह आ जाएगा। तभी सुरेंद्र उसका नाम पूछते हैं। जैसे ही व्यापारी कहता है कि उसका नाम आसिफ है, तो सुरेंद्र कहते हैं कि तुझे पाकिस्तान भिजवा दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed