फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Inspector and railway gateman dispute in etawah, Inspector was forcibly opening the closed gate

दरोगा और रेलवे गेटमैन विवाद: पीड़ित बोला- इंस्पेक्टर ने जान से मारने की धमकी दी, जबरन खुलवा रहे थे बंद गेट

Tue, 07 Feb 2023 06:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Feb 2023 06:33 PM IST
सार

इकदिल थाना क्षेत्र में रेलवे गेटमैन ने इंस्पेक्टर पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इंस्पेक्टर जबरन बंद गेट खुलवा रहे थे। एसएसपी से मामले की शिकायत की गई है।
 

विज्ञापन
Inspector and railway gateman dispute in etawah, Inspector was forcibly opening the closed gate
पीड़ित ओमप्रकाश के किए गए ट्वीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में रेलवे के गेटमैन ने इकदिल थाना के एक इंस्पेक्टर पर बंद फाटक जबरन खुलवाने को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत मंगलवार को एसएसपी से की है। घटना पांच फरवरी की है।

विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित गेटमैन ने मुख्यमंत्री, रेल मंत्री, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जीएम व डीआरएम को ट्वीट भी किया है। गेटमैन ने घटना के बाद पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि पांच फरवरी को इकदिल में गेट नंबर 24 सी पर दोपहर दो से लेकर रात 10 बजे तक उसकी ड्यूटी थी।
विज्ञापन

दोपहर कानपुर जाने वाले ट्रैक पर टीटीएम मशीन काम कर रही थी। इस वजह से 3:20 से लेकर 1:15 बजे तक रेलवे फाटक बंद था। इसी दौरान इकदिल थाना के एक इंस्पेक्टर आए और गेट जबरन खुलवाने का दबाव बनाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गेटमैन का आरोप- इंस्पेक्टर ने दी जान से मारने की धमकी
उन्होंने बताया कि अभी रेलवे पैनल पर गाड़ी लगी है। गेट ऑटोमेटिक बंद है। गाड़ी के पैनल से निकलते ही खोल देंगे। गेटमैन का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दी। इस दौरान चार अन्य लोग भी थे, जो बिना वर्दी के थे।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना
यह सारी गतिविधियां गेट पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित गेट मैन ने ट्रैकमैन यूनियन के जोनल अध्यक्ष राजू सिंह के साथ दोपहर 12 बजे कचहरी कार्यालय में पहुंचकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही, इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने बताया कि एसएसपी ने घटना की जांच सीओ सिटी अमित कुमार को सौंपी है। एसएसपी ने घटना की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। इकदिल थाने के आरोपी इंस्पेक्टर ने ऐसी किसी घटना से साफ इंकार किया है। आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed