{"_id":"6935d4d2b0e5e24f780ecb55","slug":"inspection-of-booths-and-checking-progress-of-work-verification-of-voters-done-kanpur-news-c-220-1-akb1002-135065-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बूथों का निरीक्षण कर जांची कार्य प्रगति, मतदाताओं का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बूथों का निरीक्षण कर जांची कार्य प्रगति, मतदाताओं का किया सत्यापन
Mon, 08 Dec 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो-8 रसूलाबाद में प्राइमरी स्कूल बूथ संख्या 110 के मतदाताओं का सत्यापन करती टीम। संवाद
बूथों का निरीक्षण कर जांची कार्य प्रगति, मतदाताओं का किया सत्यापन
- पुनरीक्षण को लेकर जिले से नामित जिला स्तरीय टीम ने 40 बूथों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रसूलाबाद। विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर कार्य की प्रगति और मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर रविवार को जिले से नामित जिला स्तरीय टीम ने 40 बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ की कार्य प्रगति जांची और मतदाताओं से मिलकर जानकारी ली।
नामित टीम ने राजेंद्र प्रसाद सार्वजनिक विद्यालय रसूलाबाद, प्राथमिक पाठशाला रसूलाबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय तिश्ती, विनय कुमार हायर सेकेंडरी स्कूल दलितपुर महाराजपुर, प्राथमिक विद्यालय शाहबाजपुर, अमर शहीद दरियाव चंद विद्यालय विकास नगर, प्राथमिक विद्यालय तिश्ती, तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुनासी सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
बीडीओ विपुल विक्रम सिंह ने बताया कि बूथों से प्राप्त गणना प्रपत्रों की पुन: जांच कराई जा रही है। बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र में दर्ज ब्योरा की पुष्टि की गई। अनुपस्थित मतदाता, दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके मतदाता या फिर मृत मतदाताओं का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि कई मतदाता बाहर नौकरी पर रहते हैं। कई पुराने पते से अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं। इनका सत्यापन हो रहा है ताकि मतदाता सूची सही बने। एसडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि रसूलाबाद विधानसभा के 50 बूथों पर सत्यापन होना है। 40 बूथ रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में हैं। तहसील क्षेत्र में कुल 246 बूथ हैं। निरीक्षण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
...................
पालिका अध्यक्ष ने एसआईआर में लगे कर्मियों संग की बैठक
झींझक। नगरपालिका झींझक कार्यालय में रविवार को नगरपालिका अध्यक्ष अमित तिवारी ने एसआईआर कार्य मे लगे कर्मियों की बैठक ली। समीक्षा में 90 फीसदी कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा 19 बूथों पर एसआईआर के कार्य में लगे कर्मी धन्यवाद के पात्र है। कार्यपूर्ण होने पर सभी बीएलओ को नगर सम्मानित किया जाएगा। ईओ नगर पालिका झींझक वीरेंद्र राव ने कहा कि नगर पालिका के सभी बूथों के एसआईआर फार्म लगभग भरे जा चुके है। फार्म में 2003 की वोटर लिस्ट की जानकारी नही भरी है। उनकी मैपिग की जा रही है। समय रहते बीएलओ वह भी काम पूर्ण कर ले। बैठक में नगर पालिका लिपिक ब्रजेश राजपूत, आलोक रंजन, अमीन लल्लू सिंह, रामेश्वर दीक्षित, लेखपाल कमल किशोर तथा बीएलओ प्रीती गुप्ता, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)