फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innovation and research opportunities will increase in CSJMU idea lab will built one crore rupees will spent

CSJMU: विवि में बढ़ेंगे नवाचार और शोध के अवसर, बनेगी आइडिया लैब… एक करोड़ रुपये होंगे खर्च, होंगी ये सुविधाएं

Fri, 24 Jan 2025 12:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

Kanpur News: कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह लैब छात्रों के विचारों को प्रारूप में बदलने और उन्हें विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी। इससे छात्रों को अपने कौशल को बढ़ाने और नए विचारों को जन्म देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Innovation and research opportunities will increase in CSJMU idea lab will built one crore rupees will spent
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ओर से आइडिया लैब तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए नवाचार और शोध के अवसर बढ़ाना होगा। एक करोड़ से तैयार होने वाली इस लैब में छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के मूल सिद्धांतों को सीखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

यह लैब छात्रों को स्टेम के मूलभूत सिद्धांतों के साथ नवाचार करने और उत्पाद विकास की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। इससे न केवल विवि बल्कि आसपास के कॉलेजों के छात्रों को भी लाभ मिलेगा। यह पांच वर्षों के लिए स्वीकृत की गई है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देशन में एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है।

विज्ञापन

छात्रों को आत्मनिर्भर बनने में होगी सहायता
यह समिति सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक कार्य समय पर कुशलतापूर्वक पूरा हो। इसके तहत संकाय विकास कार्यक्रम, स्कूली छात्रों के लिए बूट कैंप और वर्कशॉप जैसे आयोजन होंगे।  लैब की मेंटर प्रो. बृष्टि मित्रा ने बताया कि यह विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह कदम छात्रों को उद्योग-उन्मुख और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा।

उद्योग और शोध के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह लैब छात्रों के विचारों को प्रारूप में बदलने और उन्हें विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी। इससे छात्रों को अपने कौशल को बढ़ाने और नए विचारों को जन्म देने का मौका मिलेगा। लैब के माध्यम से छात्रों को उद्योग और शोध के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed