फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Innocent murdered by strangulation, The accused had reached the pandal under the influence of alcohol

मासूम की गला दबाकर हत्या: शराब के नशे में पंडाल पहुंचा था आरोपी, मिट्टी में सने पैर देख हुई आशंका, जानें मामला

Sun, 22 Oct 2023 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

Hamirpur News: ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात आठ बजे आरती कार्यक्रम चल रहा था। तभी तौकीर अहमद उर्फ बाबू शराब के नशे में आकर वहां बैठ गया। उसे घर जाने को कहा गया, लेकिन वह वहां से नहीं गया और दीपक को खिलाता रहा।

विज्ञापन
Innocent murdered by strangulation, The accused had reached the pandal under the influence of alcohol
hamirpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को क्षेत्र के नरायच गांव में मासूम बच्चे की गला दबाकर हत्या करने के मामले के बाद जहां पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

बता दें कि नरायच गांव में देवी पंडाल में खेल रहे मासूम की पड़ोसी ने गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मासूम को लापता देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों को करीब छह घंटे की तलाश के बाद शव चंद्रावल नदी किनारे मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मासूम के पिता की तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया मामला कुकर्म करने में असफल होने पर हत्या किए जाने का लगा।

विज्ञापन

आरती के दौरान बच्चा अचानक गायब हो गया
नरायच गांव निवासी जितेंद्र का पुत्र दीपक(4) गुरुवार रात घर के बाहर स्थित देवी पंडाल में खेल रहा था। तभी आरती के दौरान वह अचानक गायब हो गया। जिस पर परिजन उसकी तलाश करते रहे। न मिलने पर परिजनों ने यूपी 112 पुलिस काे सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे की तलाश करने को लोगों से पूछताछ की।

गड्ढे के पास मासूम पेट के बल पड़ा मिला
ग्रामीणों ने पड़ोस के ही तौकीर अहमद उर्फ बाबू द्वारा बच्चे को खिलाते देखे जाने की बात कही। इस पर पुलिस परिजनों के साथ उसके घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपित के पैर में मिट्टी लगी देख मासूम की तलाश गांव से होकर गुजरी चंद्रावल नदी किनारे की गई। घर से करीब चार सौ मीटर दूर नदी किनारे बने गड्ढे के पास मासूम पेट के बल पड़ा मिला। उसका सिर गड्ढे में भरे पानी में डूबा मिला।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि 
साथ ही मासूम के कपड़े भी उतरे मिले। परिजन व पुलिस उसे लेकर कस्बा स्थित सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शुक्रवार सुबह एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं डॉग स्क्वायड टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में मासूम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
सीओ मौदहा विवेक कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर तौकीर अहमद उर्फ बाबू के खिलाफ हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया है। जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बताया कि गलत इरादे में सफल न होने से आरोपी ने गला दबा हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया।

आरोपी के मिट्टी में सने पैर देख हुई आशंका
लापता मासूम की तलाश में जुटी पुलिस व परिजन बच्चे को अंतिम बार गांव निवासी तौकीर अहमद उर्फ बाबू के पास खेलने की बात पर उसकी तलाश में गए। यहां पहले परिजनों को घर में बाहर से कुंडी लगी मिली। वहीं, जब वह दोबारा पुलिस के साथ गए, तो वह घर में लेटा था। उसके पैर मिट्टी से सने थे। मृतक मासूम के पिता जितेंद्र ने बताया कि मिट्टी सफेद होने के कारण नदी की प्रतीत हुई। इस पर उससे पूछने पर वह कुछ नहीं बोला। बच्चे की नदी किनारे तलाश की गई, तो उसका शव पड़ा मिला।

बुझ गया घर का इकलौता चिराग, अकेले रहता था आरोपी
मृतक दो बहनों के बीच अकेला भाई था। वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। उसके पिता जितेंद्र पेशे से ट्रक चालक हैं। इस घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी तौकीर के तीन बच्चे हैं। लेकिन उसके गलत आचरणों के चलते उसकी पत्नी व बच्चे उसके साथ नहीं रहते हैं। उस का पिता भी घर छोड़कर कस्बे में किराए के मकान में रह रहा है।

शराब के नशे में पंडाल पहुंचा था आरोपी
ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात आठ बजे आरती कार्यक्रम चल रहा था। तभी तौकीर अहमद उर्फ बाबू शराब के नशे में आकर वहां बैठ गया। उसे घर जाने को कहा गया, लेकिन वह वहां से नहीं गया और दीपक को खिलाता रहा। उसे रुपये देने और टाफी खिलाने का लालच देकर इसी दौरान वह उसे वहां से ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed