फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent misdeed case: The accused told a surprising thing to the police

खुलासा: साढ़े तीन साल की मासूम संग महीने भर से कर रहा था हैवानियत, आरोपी करता था ये घिनौना काम

Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Dec 2021 12:21 AM IST
सार

कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर ने पुलिस पूछताछ में हैरान करने वाली बात बताई है।

विज्ञापन
Innocent misdeed case: The accused told a surprising thing to the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू के एक गांव में सोमवार को साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। किशोर (13) पिछले एक महीने से बच्ची के साथ अश्लीलता कर रहा था। बच्ची ने घर पर बताने का भी प्रयास किया था लेकिन परिजन समझ नहीं पाए।
विज्ञापन


अब जब बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया तो यकीन हो गया कि उसने ऐसा किया होगा। उधर पीड़ित बच्ची को बुधवार को हैलट से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची की हालत अब बेहतर है। पुलिस ने गांव निवासी 13 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा था।
विज्ञापन


उस पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि किशोर पहले भी दो बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। इस घटना के बाद बच्चियों के परिजन पुलिस के सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब मामला दबा लिया गया था लेकिन अब जब किशोर पर केस दर्ज हुआ तो पुराने मामले भी उजागर हो गए। पुलिस ने मामले में कई ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए। सूत्रों के मुताबिक मामले में समझौते के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है। 

दिमाग में चल रही थी गंदी बात
पुलिस ने किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया। उसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह पोर्न फिल्में देखता था। जो देखता था वही उसके मन में चल रहा था। इसलिए उसने वही कर दिया। उसको कुछ समझ नहीं आ रहा था। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में घटना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed