{"_id":"5cc48781bdec2207194aefe3","slug":"innocent-injured-in-collision-with-police-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मासूम घायल, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मासूम घायल, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक
Sat, 27 Apr 2019 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी घेरकर हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हमीरपुर जिले के राठ में पुलिस की गाड़ी की टक्कर लगने से 11 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में देख तत्काल झांसी के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
नगर के फरसौलियाना निवासी रामू अहिरवार ने बताया कि शनिवार शाम उसका बेटा राजा(11) खेल रहा था। तभी वहां से गुजरी मझगवां थाना पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बंधक बनाए गए पुलिस कर्मियों को बचाकर निकाला। जाम लगाए लोग आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंची पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी व गोविंद अहिरवार ने अधिकारियों से बात कर मामले से अवगत कराया। बताया एसपी हेमराज मीणा द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुल सका।