फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent dies due to electrocution in Unnao, the landlord also got a shock to save him

करंट से झुलसकर मासूम की मौत: टीनशेड के नीचे खेल रही थी अनन्या, बचाने में मकान मालिक को भी लगा झटका

Wed, 22 Mar 2023 08:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 08:54 PM IST
सार

असोहा थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची पड़ोसी के टीनशेड के नीचे खेल रही थी। उसको बचाने के लिए दौड़े मकान मालिक को भी झटका लगा।

विज्ञापन
Innocent dies due to electrocution in Unnao, the landlord also got a shock to save him
गांव में झूलते तार और मृतका अनन्या की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में टीनशेड में उतरे करंट की चपेट में आकर पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए आगे बढ़े मकान मालिक को भी बिजली का झटका लगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के गांव कांथा निवासी रामू चौरसिया की बेटी अनन्या (5) खेलते समय पड़ोसी राजेश के दरवाजे पर चली गई। घर के सामने बने टीनशेड के ऊपर से बिजली का तार जा रहा था। तार में कट होने के कारण टीनशेड और उसमें लगे लोहे के पाइप में करंट उतर आया।
विज्ञापन

खेलते-खेलते अनन्या ने जैसे ही लोहे का पाइप पकड़ा, उसी से चिपक गई। राजेश उसे बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी बिजली के झटके लगे। बिजली सप्लाई बंद कराकर झुलसी अनन्या को लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बेटी की मौत से मां आरती और अन्य परिजन बेहाल हैं। अनन्या का एक तीन साल का भाई रौनक है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

गलियों में लटकते हैं बिजली के तार
गलियों में घर में गए कनेक्शन के केबल और बाहर हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हैं। ये नीचे तक लटकते रहते हैं। इससे हादसे हो जाते हैं। गांव के अंदर खंभे लगाने और हाईटेंशन लाइन को कसवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed