फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Innocent burnt alive in the chimney of the kiln, both fell while peeping, created an uproar

Death of Two Innocents: भट्ठे की चिमनी में जिंदा जले मासूम, झांकने के दौरान गिर गए थे दोनों, मचा कोहराम

Wed, 02 Aug 2023 11:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 11:56 AM IST
सार

Auraiya News: गंगानगर स्थित एक भट्टे में जलकर दो मासूमों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पटियात गांव में कोहराम मच गया। आनन फानन गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग राजस्थान के गंगानगर गए हैं।
 

विज्ञापन
Innocent burnt alive in the chimney of the kiln, both fell while peeping, created an uproar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पटियात निवासी मजदूर के दो बेटों की राजस्थान के गंगानगर स्थित एक भट्टे में जलकर मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

पटियात निवासी हरवेंद्र कमल पुत्र प्रभु दयाल राजस्थान के गंगानगर शहर में एक ईंट भट्टे पर परिवार सहित रहकर काम करता है। सोमवार दोपहर वह पत्नी बबली के साथ ईंट बनाने का काम कर रहा था। तभी उसके दो मासूम बच्चे खेलते हुए भट्टे के नजदीक चिमनी के पास जा पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पर खोले गए होल में झांकने लगे इसी दौरान हरवेंद्र कमल की मासूम पुत्री लाली (4) उसमें जा गिरी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उसका पुत्र कन्हैया (2) भी बहन को देखने के लिए झुका और उसमें गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्टे में धधक रही आग की चपेट में आकर दोनों मासूम जिंदा जल गए।

फरवरी माह में ही आया था घर
सोमवार देर रात सूचना मिलते ही गांव में रह रहे परिजन बिलख पड़े। हरवेंद्र की मां ने बताया कि बेटा बहू व बच्चों के साथ फरवरी माह में घर आया था। हरवेंद्र कि शादी इटावा जनपद के चौपला थाना के अंतर्गत गांव वनकटी निवासी बबली देवी से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed