{"_id":"60f46d4ac8f407027018e994","slug":"inhumanity-case-in-kanpur-up-video-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमानवीयता: चोर को पीटने के बाद निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी, 12 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानवीयता: चोर को पीटने के बाद निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए अधिकारी, 12 पर रिपोर्ट
Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:39 PM IST
सार
एसपी आउटर अष्टभुजा सिंह ने देर शाम मंडी का निरीक्षण कर जांच पड़ताल के बाद 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वायरल वीडियो में सब्जी और फल व्यापारी एक चोर को पकड़कर पीटते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
चोर को पीटने के बाद निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सचेंडी की चकरपुर फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारियों ने एक चोर को पकड़कर पीटने के बाद हाथ बांधकर निर्वस्त्र कर पूरी मंडी में घुमाया। मानवता को शर्मसार करता हुआ यह वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी हरकत में आए।
एसपी आउटर अष्टभुजा सिंह ने देर शाम मंडी का निरीक्षण कर जांच पड़ताल के बाद 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वायरल वीडियो में सब्जी और फल व्यापारी एक चोर को पकड़कर पीटते नजर आ रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके सारे कपड़े उतारकर पीटना शुरू कर दिया।
इसके बाद दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधकर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। व्यापारी वीडियो न बनाने की नसीहत देते भी सुनाई दे रहे हैं। वीडियो को अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर जांच टीम गठित की है। शाम को एसपी आउटर, एएसपी अतुल शुक्ला व सीओ सदर सुशील कुमार चकरपुर मंडी पहुंचे।

एसपी आउटर अष्टभुजा सिंह ने बताया कि मंडी में न तो पीड़ित चोर मिला और न ही आरोपी मिले हैं। वीडियो की मदद से कई व्यापारियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
तीन दिन पुराना वीडियो, फिर भी पुलिस रही खामोश
पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में पता चला कि वीडियो करीब तीन दिन पुराना है। व्यापारियों ने मंडी में लोगों का माल चुराने वाले चोर को पकड़ा था। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना देने के बजाय खुद ही कानून हाथ में ले लिया। वीडियो में व्यापारी चोर को दूसरी बार पकड़े जाने का भी जिक्र कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस को सूचना न मिलना बड़ा सवाल है।