फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Influencers will take Shivoham to every home through social media.

Kanpur News: शिवोहम को सोशल मीडिया से घर-घर तक पहुंचाएंगे इन्फ्लुएंसर

Fri, 20 Feb 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Influencers will take Shivoham to every home through social media.
कानपुर। अनोखे आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती की प्रस्तुति शिवोहम को 20 इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया से घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए गुरुवार को चार खंभा कुआं स्थित अमर उजाला कार्यालय में इन्फ्लुएंसर की बैठक हुई। इसमें सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए चर्चा की और अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अतिथि तिरंगा अगरबत्ती के निदेशक पंडित नरेंद्र शर्मा, हीरल वाह इंडिया स्पाइसेस की ब्रांड हेड मनीषा दीक्षित, न्यूज प्लस चैनल के डायरेक्टर धर्मेश चतुर्वेदी रहे। पंडित नरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करना होगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर भक्तिमय वातावरण में पहुंचे। शिव की भक्ति में लीन होकर ही संसार के सभी दुखों से पार पाया जा सकता है। तय हुआ कि इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के जरिये प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मनीषा दीक्षित ने कहा कि आयोजन में भजन क्लबिंग व लेजर शो से शिव की महिमा का बखान होगा, यह एक अद्भुत और अलौकिक अनुभव होगा।
विज्ञापन


ये इन्फ्लुएंसर रहे मौजूद
शैफ तरुण अरोड़ा, हर्ष वर्मा, विजय, स्टंट राइडर नितेश, निखिल भट्ट, आकर्ष मिश्रा, युक्ति मल्होत्रा, सलोनी भरुवानी, दीपाली सक्सेना, खुशी साहू, अभिषेक राजपूत, आयुषी राजपूत, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक बाथम, हर्षित पाल, बाबी गौतम, अंकित सिंह, तुषार गुप्ता, जीशान।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 ज्योर्तिलिंगों के होंगे एआई दर्शन
अनोखा आध्यात्मिक अनुभव तिरंगा अगरबत्ती प्रस्तुति शिवोहम 28 फरवरी को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में होगा। इस आयोजन में प्रवेश करते ही कैलाश मानसरोवर से प्रेरित भव्य साज-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और शांत ध्वनियां ऐसा अनुभव कराएंगी मानो स्वयं शिवलोक की यात्रा पर निकले हों। आस्था और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम से 12 ज्योर्तिलिंगों के एआई दर्शन का अनुभव होगा। इससे श्रद्धालु पवित्र धामों का दर्शन कर सकेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के टिकट District App पर उपलब्ध हैं।

फूड कोर्ट और विशेष मार्केट प्लेस होगा आकर्षण
कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष फूड कोर्ट भी होगा जहां शुद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। साथ ही शिव भक्तों के लिए एक विशेष मार्केट प्लेस तैयार किया गया है जिसमें फेस पेंटिंग्स, टैटू, आर्ट्स और शिव थीम पर आधारित आकर्षक स्टॉल्स होंगे। मुख्य आकर्षण में ऊर्जा से भरपूर शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति और डिवोशनल बीट्स डीजे के साथ भव्य साउंड व लेजर शो भी होगा।



वर्जन
शिवोहम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह भगवान शिव की अनंत चेतना से जुड़ने का एक दिव्य अवसर है। इस अनूठी पहल से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति की प्राप्ति होगी। शहरवासियों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव रहेगा। - निशांत गुप्ता, डायरेक्टर, मंटोरा ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed