फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Industrial Development Minister Satish Mahana made a big statement in Hardoi

मंत्री सतीश महाना बोले: नेताओं के प्रति हुए अविश्वास को विश्वास में बदला, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बड़ी बात

Sun, 19 Sep 2021 09:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Sep 2021 09:43 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रविवार को किए गए एक ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि एक फिल्म आई थी सदमा।

विज्ञापन
Industrial Development Minister Satish Mahana made a big statement in Hardoi
मंत्री सतीश महाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा है कि पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान प्रदेश में लोकतंत्र की मूल अवधारणा के तहत कार्य हुआ है। जनता के द्वारा चुनी गई सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है। जाति, धर्म, क्षेत्र आदि से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लिए योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


नेताओं के प्रति जो अविश्वास जनता में हो गया था उसे सरकार ने विश्वास में बदला है। प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता में नेताओं और सरकारों के प्रति अविश्वास हो गया था।
विज्ञापन


योगी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता का विश्वास बहाल किया है। सतीश महाना ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही दिशा और दशा बदलना शुरू हो गई थी। इसके बाद ही राजनीतिक स्वार्थ के कारण 2017 से पहले केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं में रोड़ा अटकाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो निर्बाध रूप से सभी योजनाओं को लागू किया गया। बेसिक स्कूलों की दशा बदली, किसानों को बिजली मिली, सिंचाई के लिए पानी मिला। अब जनता को भय नहीं लगता। पूर्व की सरकारों में जो लोग जनता के संरक्षक होने चाहिए थे वह जनता के शोषक बन गए थे।

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं से जनपद को मिले लाभ के आंकड़े भी प्रेसवार्ता में बताए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, डीएम अविनाश कुमार और एसपी अजय कुमार मौजूद रहे। 

महंगाई मार गई पर बात नहीं, बेटी की सगाई का उल्लेख
प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने प्रेसवार्ता में फिल्म रोटी कपड़ा और मकान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक गाना था कि महंगाई मार गई। महंगाई पर प्रभारी मंत्री ने कोई बात नहीं की, लेकिन इसी गाने की पंक्तियों गरीब की बेटी की सगाई मार गई का उल्लेख कर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। इसी गाने की पंक्ति बच्चे की पढ़ाई मार गई का उल्लेख कर मुफ्त बेसिक शिक्षा, रोटी की कमाई मार गई का उल्लेख कर मुफ्त राशन वितरण और मकान की बनवाई मार गई का उल्लेख कर प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र प्रभारी मंत्री ने किया। 

सदमा फिल्म का जिक्र कर दिया अखिलेश के ट्वीट का जवाब
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रविवार को किए गए एक ट्वीट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि एक फिल्म आई थी सदमा। फिल्म की मुख्य किरदार यानी नायिका को चोट लगने के कारण आठ साल की उम्र के आगे का याद नहीं रहता। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से अखिलेश यादव को इतना सदमा लगा है कि उन्हें पिछली बातें ही याद हैं। वर्तमान में क्या हो रहा इसका कोई पता अखिलेश को नहीं। जिन लोगों ने जनता के बीच कोई काम नहीं किया, जिनकी सरकारों में कुछ व्यक्तियों और कुछ माफियाओं की चिंता होती थी आज वे खाली हैं। कुछ न कुछ तो कहेंगे ही, उनकी किसी बात में कोई दम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed