{"_id":"62c9da15cc4b371aa03f2b20","slug":"industrial-corridor-to-be-built-on-the-banks-of-bundelkhand-expressway-chief-secretary-kanpur-news-knp7066305180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा औद्योगिक गलियारा : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा औद्योगिक गलियारा : मुख्य सचिव
विज्ञापन
इटावा जिले के ताखा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा। सं
- फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 16 जुलाई को होना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम तय हो गया है। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए अधिकारी दिन-रात एक किए हैं। अपर मुख्य सचिव के कई दौरों के बाद शनिवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कुदरैल से पक्का ताल तक एक्सप्रेसवे का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक हब भी बनाया जाएगा।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9:15 बजे ताखा तहसील क्षेत्र के कुदरैल के पास पहुंचा। उन्होंने पक्का ताल तक एक्सप्रेसवे का हवाई निरीक्षण किया। मुख्य सचिव के साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान भी थे। करीब 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे एक है। इस एक्सप्रेसवे का काम सबसे कम समय में पूरा किया गया है। ये एक्सप्रेसवे दिल्ली को श्रीराम की नगरी चित्रकूट से सीधे जोड़ेगा। पहले दिल्ली से चित्रकूट जाने में लगभग दस घंटे लगते थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से छह घंटे ही लगेंगे। इस एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा भी बनाया जाएगा। जिससे बुंदेलखंड के अलावा इटावा और औरैया जिलों का विकास होगा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश को नई दिशा मिली है। प्रदेश में पहले पांच एयरपोर्ट थे, अब नौ हो गए हैं। पांच और नए एयरपोर्ट बन रहे हैं, जिन्हें जल्द शुरू कर दिया जाएगा। पहले एक शहर में मेट्रो चल रही थी अब पांच शहरों में चल रही है। 20 किमी से बढ़कर अब मेट्रो प्रदेश में 100 किमी तक दौड़ रही है। अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि एक्सप्रेसवे शुरू होने से बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
इसके बाद मुख्य सचिव कार से औरैया के लिए निकल गए। मंडलायुक्त राजशेखर रेड्डी, आईजी रेंज कानपुर प्रशांत कुमार के अलावा इटावा और औरैया जिले के अधिकारी मौजूद रहे।
चौकियों के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने मंडलायुक्त से कहा कि इटावा और औरैया के डीएम व एसएसपी से समन्वय बनाकर एक्सप्रेसवे पर बनने वाली चौकियों के लिए स्थान चिह्नित कर लें। इसकी सूचना जल्द उपलब्ध कराएं। चयनित स्थानों पर चौकी बनने के प्रस्ताव भेजकर संबंधित विभागों से यथा शीघ्र स्वीकृति प्राप्त करें। बुंदेलखंड के चैनल नंबर 280 पर भी चौकी बनाई जाए।